नंदिनी हरिनाथ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:54, 11 जुलाई 2017 का अवतरण (''''नंदिनी हरिनाथ''' (अंग्रेज़ी: ''Nandini Harinath'') भारत की महि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

नंदिनी हरिनाथ (अंग्रेज़ी: Nandini Harinath) भारत की महिला वैज्ञानिक हैं। उनका कॅरियर 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) से शुरू हुआ था। जब उन्‍होंने स्‍टार ट्रेक सीरिज देखी, तभी से वह विज्ञान के प्रति आकर्षित हो गई थीं। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां पर सभी अध्यापक और इंजीनियर्स हैं। उनका झुकाव हमेशा से ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाले विषयों के लिए रहा। नंदिनी हरिनाथ मार्स मिशन के साथ बतौर डिप्‍टी डायरेक्‍टर जुड़ी हुई हैं।

  • नंदिनी हरिनाथ का अंतरिक्ष विज्ञान से पहला परिचय टेलीविज़न पर साइंस फ़िक्शन "स्टार ट्रेक" से हुआ था। उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए कहा था- "मेरी मां गणित की शिक्षक और पिता इंजीनियर हैं। उन्हें भौतिकी से बेहद लगाव है। हम सब एक साथ बैठ कर स्टार ट्रेक देखा करते थे।"
  • इसरो के पहले नंदिनी हरिनाथ ने अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने के बारे में नहीं सोचा था। उनका कहना था कि- "यह पहली बार था, जब मैंने नौकरी के लिए आवेदन किया था और मैं पास भी हो गई। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।"
  • भारत के मंगल अभियान से जुड़ना नंदिनी हरिनाथ के लिए बड़ी बात थी। उनका कहना था कि- "यह इसरो ही नहीं, पूरे देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसने हमें बिल्कुल दूसरे स्तर पर ला खड़ा किया, अब दूसरे देश हमसे मिल कर काम करना चाहते हैं।"


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख