हृदयनाथ मंगेशकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:47, 25 मार्च 2021 का अवतरण (''''हृदयनाथ मंगेशकर''' (अंग्रेज़ी: ''Hridaynath Mangeshkar'', जन्म- 26 अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

हृदयनाथ मंगेशकर (अंग्रेज़ी: Hridaynath Mangeshkar, जन्म- 26 अक्टूबर, 1937, सांगली, महाराष्ट्र) हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर संगीतकार हैं। वह मशहूर थियेटर कलाकार दीनानाथ मंगेशकर के बेटे हैं। हृदयनाथ मंगेशकर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मीना खादिकर और उषा मंगेशकर के भाई हैं। भारतीय सिने जगत इन्हें 'बालासाहब' के नाम से भी जाना जाता है।

परिचय

हृदयनाथ मंगेशकर का जन्म 26 अक्तूबर, 1937 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। संगीत और कला से संबंध रखने वाले परिवार से आने की वजह से उनकी रुचि हमेशा से संगीत की ओर रही। हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी पूरी पढ़ाई महाराष्ट्र से की। संगीत की दुनिया में उन्होंने शुरुआत साल 1955 में मराठी फिल्म 'आकाश गंगा' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों के लिए संगीत बनाए।

कॅरियर

हृदयनाथ मंगेशकर ने 'संसार', 'जानकी' और 'चानी' सहित कई मराठी फिल्मों में संगीत दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों को भी संगीत दिया है। वह 'हरीशचंद्र तारामती', 'प्रार्थना', 'लेकिन', 'माया मेमसाब', 'लाल सलाम' और 'मशाल' सहित बॉलीवुड फिल्मों में स्कोर संगीत दे चुके हैं। 

हमेशा से फिल्मों में अपने खास और अलग संगीत को कंपोज करने के लिए हृदयनाथ मंगेशकर जाने जाते हैं। वह अपने लोक गीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए मशहूर रहे हैं। हृदयनाथ मंगेशकर ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स के लिए भी संगीत बनाए थे। उन्होंने दूरदर्शन के मशहूर सीरियल 'फूलवंती' के लिए संगीत बनाया। उन्होंने अपनी बहनों लता मंगेशकर और आशा भोंसले के गानों के लिए भी संगीत बनाए।

पुरस्कार व सम्मान

हृदयनाथ मंगेशकर ने मछुवारों के लिए लोक गीत भी बनाए जिन्होंने एक अलग छाप छोड़ी थी। अपने शानदार गाने और संगीत के लिए हृदयनाथ मंगेशकर को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने 'भीमसेन जोशी' और पंडित जसराज के हाथों 'पंडित' की उपाधि से सम्मानित किया था। इसके अलावा हृदयनाथ मंगेशकर साल 2009 में 'पद्मश्री' से भी सम्मानित हो चुके हैं। 


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख