गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान
| |
| विवरण | 'गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान' जलपाईगुड़ी शहर से 52 कि.मी. दूर मूर्ति और जलढ़ाका नदी के तट पर स्थित वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान है। |
| राज्य | पश्चिम बंगाल |
| ज़िला | जलपाईगुड़ी |
| स्थापना | 1949 (1992 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया) |
| भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 26°42′; पूर्व- 88°48′ |
| मार्ग स्थिति | यह उद्यान बागडोगरा हवाई अड्डे से लगभग 87 कि.मी. की दूरी पर है। |
| प्रसिद्धि | गैंडा, हाथी, गौड़, तेंदुआ गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य आकर्षण हैं। |
| कैसे पहुँचें | हवाई जहाज़, रेल, बस आदि |
| बागडोगरा हवाई अड्डा | |
| जलपाईगुडी रेलवे स्टेशन | |
| टैक्सी, जीप और कार | |
| क्या देखें | प्राकृतिक सुन्दरता के मनमोहक दृश्य, खुले मैदान, घने जंगल और सुन्दर झरने |
| गूगल मानचित्र | |
गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी से 52 कि.मी. दूर मूर्ति और जलढ़ाका नदी के तट पर स्थित वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान है।
- इस उद्यान को वर्ष 1949 में एक वन्यजीव अभयारण्य और 1992 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
- गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता के मनमोहक दृश्य, खुले मैदान, घने जंगल और सुन्दर झरनों को देख सकते हैं।
- इन सबके अलावा इस राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के ख़ूबसूरत दृश्य देखना भी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। गैंडा, हाथी, गौड़, तेंदुआ गोरूमाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य आकर्षण हैं।
- उद्यान की सैर पर आने वाले पर्यटक यहाँ के वन्य जीवों की आकर्षक तस्वीरों को अपने कैमरों में कैद करके भी ले जाते हैं।

|
|
|
|
|
|
