"विशाखापत्तनम": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 41: पंक्ति 41:
[[चित्र:Borra-Caves- Araku-Valley.jpg|left|thumb|250px|बोरा गुफाएं, अराकु घाटी]]
[[चित्र:Borra-Caves- Araku-Valley.jpg|left|thumb|250px|बोरा गुफाएं, अराकु घाटी]]
====महत्त्व====
====महत्त्व====
विशाखापत्तनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है क्योंकि कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखापत्तनम के बंदरगाह में [[1948]] में उद्घाटन हुआ था। विशाखापत्तनम [[मैंगनीज़]] व [[तिलहन]] का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र [[गोदावरी नदी|गोदावरी]] व [[इन्द्रावती नदी|इंद्रावती]] सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होते हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार [[कृषि]] है।
विशाखापत्तनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है क्योंकि [[कोरोमंडल तट]] पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखापत्तनम के बंदरगाह में [[1948]] में उद्घाटन हुआ था। विशाखापत्तनम [[मैंगनीज़]] व [[तिलहन]] का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र [[गोदावरी नदी|गोदावरी]] व [[इन्द्रावती नदी|इंद्रावती]] सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होते हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार [[कृषि]] है।


==शिक्षण संस्थान==
==शिक्षण संस्थान==

10:13, 12 अगस्त 2014 का अवतरण

विशाखापत्तनम
विवरण विशाखापत्तनम बंगाल की खाड़ी पर चेन्नई (भूतपूर्व मद्रास) के पूर्वोत्तर में लगभग 612 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पूर्वोत्तर आंध्र प्रदेश राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है, जो दक्षिण-पूर्वी भारत का हिस्सा है।
राज्य आंध्र प्रदेश
ज़िला विशाखापट्नम ज़िला
भौगोलिक स्थिति उत्तर 17.7°, पूर्व 83.25°
कब जाएँ नवम्बर से दिसम्बर
कैसे पहुँचें हवाई जहाज, बस, रेल आदि से पहुँचा जा सकता है।
हवाई अड्डा विशाखापत्तनम हवाई अड्डा
रेलवे स्टेशन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन
बस अड्डा विशाखापत्तनम बस अड्डा
यातायात बस, टैक्सी
क्या देखें प्राचीन बौद्ध विरासत, भूवैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मंदिर, आदि
कहाँ ठहरें होटल, अतिथि ग्रह, धर्मशाला
एस.टी.डी. कोड 0891
भाषा तेलुगु, अंग्रेज़ी
बाहरी कड़ियाँ अधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

विशाखापत्तनम बंगाल की खाड़ी पर चेन्नई (भूतपूर्व मद्रास) के पूर्वोत्तर में लगभग 612 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पूर्वोत्तर आंध्र प्रदेश राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है, जो दक्षिण-पूर्वी भारत का हिस्सा है। विशाखापत्तनम एक छोटी खाड़ी पर है और इसका प्राकृतिक बंदरगाह दो उठे हुए अतंरीपों द्वारा निर्मित है, जो शहर से एक छोटी नदी द्वारा विभक्त है। विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखापत्तनम को वाइज़ाम के नाम से भी जाना जाता है। विशाखापत्तनम भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह विशाखापत्तनम ज़िले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है।

बोरा गुफाएं, अराकु घाटी

महत्त्व

विशाखापत्तनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है क्योंकि कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का विशाखापत्तनम के बंदरगाह में 1948 में उद्घाटन हुआ था। विशाखापत्तनम मैंगनीज़तिलहन का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है। सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र गोदावरीइंद्रावती सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होते हैं। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है।

शिक्षण संस्थान

बंगाल की खाड़ी के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर वॉल्टेयर में आंध्र विश्वविद्यालय है। यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में आंध्र मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट एवं कई महाविद्यालय हैं।

उद्योग

विशाखापत्तनम में पानी का जहाज़ बनाने का कारख़ाना है। यह एक प्राकृतिक तथा सुरक्षित समुद्री बन्दरगाह है। कृषि एवं खनिज सम्पत्ति में समृद्ध आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य इस बन्दरगाह के पृष्ठ प्रदेश कहलाते हैं। यह एक उल्लेखनीय मत्स्य-शिकार का केन्द्र भी है।

सबमैराइन संग्रहालय, विशाखापत्तनम

आंध्र प्रदेश और एशिया में सबसे तेज़ी से बढ़ रहे शहरों में से दूसरे सबसे बड़े इस शहर में उद्योग, जहाज़ निर्माण, एक बड़ी तेल रिफाइनरी, एक विशाल इस्पात और बिजली संयंत्र केन्द्र है।

परिवहन

ॠषिकोंडा बीच, विशाखापटनम

विशाखापत्तनम वायु, रेल और सड़क मार्ग से प्रमुख भारतीय शहरों और राज्य की राजधानी हैदराबाद के साथ जुड़ा हुआ है। इंडियन एयरलाइंस की दैनिक उड़ाने दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से संचालित होती हैं।

पर्यटन

विशाखापत्तनम प्राचीन बौद्ध विरासत, भूवैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मंदिरों के एक उदार मिश्रण में संस्कृति, कला और शिल्प आदि के लिए प्रसिद्ध है। यह एक समय के साथ क़दम रखने वाला शहर है, यहाँ तक कि यह शहर अपने समृद्ध अतीत के संरक्षण के प्रति भी सजग है। इसके सुंदर पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी के नीले पानी पर एक जादुई स्पर्श देते हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार विशाखापत्तनम शहर की जनसंख्या 9,69, 608 व ज़िले की कुल जनसंख्या 37, 89, 823 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

अधिकारिक वेबसाइट

संबंधित लेख