"वर्जना का गीत -कन्हैयालाल नंदन": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
 
पंक्ति 74: पंक्ति 74:
{{समकालीन कवि}}
{{समकालीन कवि}}
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:पद्य साहित्य]][[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]][[Category:काव्य कोश]]
[[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:पद्य साहित्य]][[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]][[Category:काव्य कोश]]
[[Category:कन्हैयालाल नंदन]][[Category:इतिहास कोश]]
[[Category:कन्हैयालाल नंदन]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__
__NOEDITSECTION__
__NOEDITSECTION__

11:03, 8 नवम्बर 2011 के समय का अवतरण

वर्जना का गीत -कन्हैयालाल नंदन
कन्हैयालाल नंदन
कन्हैयालाल नंदन
कवि कन्हैयालाल नंदन
जन्म 1 जुलाई, 1933
जन्म स्थान फतेहपुर ज़िले के परसदेपुर गांव, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 25 सितंबर, 2010
मृत्यु स्थान दिल्ली
मुख्य रचनाएँ लुकुआ का शाहनामा, घाट-घाट का पानी, आग के रंग आदि।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
कन्हैयालाल नंदन की रचनाएँ

मैंने तुम्हें पुकारा
लेकिन
पास न आ जाना!

किसी एक आशा में
चहका मन
तो तोड़ गई,
एक उदासी
झाडू लेकर
खुशियाँ झाड़ गई।
वही उदासी तुम्हें छुए
यह मुझको नहीं गवारा
मेरे पास न आ जाना।

मौसम ने
सीटी दे-देकर
मुझको बहुत छला
मैं अभाव का राजा बेटा
पीड़ाएँ निगला
भटके बादल की प्यासों-सा
मैं दहका अंगारा
मेरे पास न आ जाना!

वर्तमान को
आस्तीन के साँपों ने घेरा
विगत
कि जैसे
डाइन कोई डाल जाए फेरा
आगत
घनी घटाओं वाला
अंजुरी भर उजियारा
मैंने तुम्हें पुकारा
लेकिन



संबंधित लेख