हिंदी के अशुद्ध शब्द

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

समाचार पत्र-पत्रिकाओं में जिन शब्दों की प्राय: अशुद्ध वर्तनी देखने को मिल जाती है, उनकी एक संक्षिप्त सूची इस लेख में दी जा रही है। रोज़मर्रा के लेखन में प्रयोग होने वाले इन शब्दों को एक दो बार भी ध्यानपूर्वक देख लिया जाए तो वर्तनी की सामान्य ग़लतियों से काफ़ी हद तक बचा जा सकता है।

अशुद्ध वर्तनी के शिकार शब्द[1]
शुद्ध / मानक अशुद्ध / अमानक
अनधिकार अनाधिकार
अधीन आधीन
अतिथि अतिथी
अफ़सोसनाक अफ़सोसजनक
अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय
अध्यात्म आध्यात्म
अत्यधिक अत्याधिक
अंत्येष्टि अंत्येष्ठि
अंतर्धान अंतर्ध्यान
अभीष्ट अभीष्ठ
अनुगृहीत अनुग्रहीत
अनजान अंजान
अंतरिक्ष अंतरीक्ष
अठखेलियाँ अटखेलियाँ
अधीक्षक अधिक्षक
अनिश्चित अनिश्च्त
अवयस्क अव्यस्क
अवाम आवाम
अष्टांगयोग अष्ठांगयोग
असम आसाम
अंपायर एंपायर
असम्मानजनक गैरसम्मानजनक
आवश्यकता अवश्यकता
आटा आँटा
आशीर्वाद आशिर्वाद
आहार अहार
आरूढ़ आरुढ़
आनुषंगिर अनुषांगिर
आस्तीन अस्तीन
आइए आईए
आइना आईना
आकंठ आकंट
आगामी अगामी
आधारित अधारित
आधिकारित अधिकारित
आध्यात्मिक अध्यात्मिक
आवारा अवारा
आतंकवादी आंतकवादी
आँसुओं आँसूओं
आडवाणी आडवानी
आर्द्रता आर्दता
आवंटन आबंटन
इनकार इंकार
इमारत ईमारत
इत्तफ़ाक़ / इत्तिफ़ाक़ अत्तेफ़ाक़
इकट्ठा इकठ्ठा
इच्छा ईच्छा
इंग्लैंड इंगलैंड
इंजेक्शन इंजैक्शन
ईजाद इजाद
ईसाई इसाई
ईमानदारी इमानदारी
ईश्वर इश्वर
उज्ज्वल उज्वल
उपजाऊ उपजाउ
उद्घाटन उदघाटन
उद्यत उद्दत
उनतीस उंतीस
उनचास उनंचास
उँगलियाँ ऊँगलियाँ
उपलक्ष्य उपलक्ष
ऊहापोह उहापोह
ऊधम उधम
ऊष्मा उष्मा
एकेडेमिक / अकादमिक अकेडमिक
एनकाउंटर / एनकाउण्टर एनकाउन्टर
एकत्र एकत्रित
एहसास अहसास
एजेंसी एंजसी
एहतियात ऐहतियात
ऐतिहासिक एतिहासिक
ऐक्ट एक्ट
ऐच्छिक एच्छिक
ऐंकर एंकर
शुद्ध / मानक अशुद्ध / अमानक
कालिदास कालीदास
कोटि कोटी
क़ूवत कूबत
कीजिए करीए
कीजिएगा करिएगा
क्योंकि क्योंकी
काग़ज़ात काग़ज़ातों
कसौटी कसोटी
कठिनाइयाँ कठिनाईयाँ
केंद्रीय केंद्रिय
कुमुसिनी कुमुदनी
कैबिनेट केबिनेट
क़ाबिलियत काबिलयत
कारागृह काराग्रह
कार्रवाई कार्यवाई
कनिष्ठ कनिष्ट
कौआ कौव्वा
कृतकृत्य कृत्यकृत्य
कृपया कृप्या
कुआँ / कुँआ कूआँ
क्षत्रिय क्षत्रीय
खरोंच खरोच
ख़बरनवीस ख़बरनबीस
ख़याल ख्याल
खटाई खटायी
खल्वाट खलवाट
ख़ूबानी ख़ुबानी
गीतांजलि गीतांजली
गुरु गुरू
गृहिणी गृहणी
गठजोड गँठजोड
गद्गद गदगद
गलघोंटू गलाघोंटू
गँवाना गवाँना / गवाना (खो जाने के अर्थ में)
घंटे / घण्टे घन्टे
घनिष्ठ घनिष्ट
घबराना घबड़ाना
घरौंदा घरोंदा
घूँट घूट
चेष्टा चेष्ठा
चित्त चित
चिह्न चिन्ह
चरागाह चारागाह
छिपकली छिपकिली
छुआछूत छूआछूत
छेड़छाड़ छेंड़छाड़ / छेड़छाँड़
जीर्णोद्धार जीर्णोंद्धार
जाति- पाँति / जात - पाँत जाँति- पाँति / जाति - पाति
ज़रूरी ज़रुरी
जयंती जयंति
जवाब जबाव
ज्योत्स्ना ज्योत्सना
ज्योतिषी ज्योतिषि
जुआरी जुआड़ी
जूठा (खाना) झूठा (खाना)
झँपना झपना
झाग झाँग
झुँझलाना झुझलाना
झोंका झोका
झोंपडी झौपड़ी
टेलीविज़न टेलिविज़न
टिप्पणी टिप्पड़ी
डाकुओं डाकूओं
ड्राइवर ड्राईवर
ढाँकना ढाँकना
ढूँढ़ना ढूँढना
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पुस्तक- हिंदी की वर्तनी | लेखक- संत समीर | पृष्ठ- 192 | प्रकाशक- प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली

संबंधित लेख