यहाँ हम उत्तर प्रदेश की लगभग सभी विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।
उत्तर प्रदेश का इतिहास बहुत प्राचीन है। उत्तर वैदिक काल में इसे 'ब्रहर्षि देश' या 'मध्य देश' के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश वैदिक काल में कई महान ऋषि-मुनियों, जैसे - भारद्वाज, गौतम, याज्ञवल्क्य, वसिष्ठ, विश्वामित्र और वाल्मीकि आदि की तपोभूमि रहा है।