बहुव्रीहि समास

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:38, 8 दिसम्बर 2013 का अवतरण (''''बहुव्रीहि समास''' (अंग्रेज़ी: Attributive Compound) वह समास जि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

बहुव्रीहि समास (अंग्रेज़ी: Attributive Compound)

वह समास जिसमें दोनों पद अप्रधान हों तथा दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं, उसमें 'बहुव्रीहि समास' होता है। जैसे -

  1. नीलकण्ठ - नीला है कण्ठ जिसका अर्थात 'शिव'।
  2. लम्बोदर - लम्बा है उदर जिसका अर्थात 'गणेश'।
  3. दशानन - दस हैं आनन जिसके अर्थात 'रावण'।
  4. महावीर - महान वीर है जो अर्थात 'हनुमान'।
  5. चतुर्भुज - चार हैं भुजाएँ जिसकी अर्थात 'विष्णु'।
  6. पीताम्बर - पीत है अम्बर जिसका अर्थात 'कृष्ण'।
  7. निशाचर - निशा में विचरण करने वाला अर्थात 'राक्षस'।
  8. घनश्याम - घन के समान श्याम है जो अर्थात 'कृष्ण'।
  9. मृत्युंजय - मृत्यु को जीतने वाला अर्थात 'शिव'।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख