गुरुप्रसाद मोहापात्रा
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गुरुप्रसाद मोहापात्रा (अंग्रेज़ी: Guruprasad Mohapatra, जन्म- [[22 अप्रॅल, 1962, भुवनेश्वर; मृत्यु- 19 जून, 2021) भारतीय आईएएस अधिकारी थे। वह 'उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग', केंद्र सरकार में शीर्ष नौकरशाह के रूप में कार्यरत थे। गुरुप्रसाद मोहापात्रा ने साबरमती रिवरफ्रंट सहित कई परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अहमदाबाद में मॉडल सड़कों की शुरुआत की थी।
- आईएएस अधिकारी गुरुप्रसाद मोहापात्रा को भारत सरकार ने पद्म श्री, 2022 से सम्मानित किया था।
- कोरोना महामारी के दौरान लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचे, इसके लिये वरिष्ट अधिकारी गुरुप्रसाद मोहापात्रा लगातार जुटे रहे।
- कोरोना विषाणु से संक्रमित हो जाने के बाद तथा अस्पताल में भर्ती होने के पश्चात भी उन्होंने अपने बेड से यह काम नहीं रोका।
- डॉ. मोहापात्रा एक प्रिय सहयोगी थे और कार्यनीतिक सोच तथा नेतृत्व के असाधारण गुणों वाले एक उत्कृष्ट प्रशासनिक अधिकारी थे।
- जांच में पॉजिटिव पाए जाने तथा अस्वस्थ होने के बावजूद भी उन्होंने लंबे समय तक काम करना जारी रखा और बहुत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश भर में ऑॅक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी करते रहे।
- गुरुप्रसाद मोहापात्रा का निधन 19 जून, 2021 को ऑल इंडिया इंस्टीस्ट्यूट ऑफ़ मेडिकल, नई दिल्ली में हुआ।
|
|
|
|
|