जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह
विश्‍वविद्यालय के उद्‍देश्य हैं -
  • अध्ययन, अनुसंधान और अपने संगठित जीवन के उदाहरण और प्रभाव द्वारा ज्ञान का प्रसार तथा अभिवृद्धि करना।
  • उन सिद्धान्तों के विकास के लिए प्रयास करना, जिनके लिए जवाहरलाल नेहरू ने जीवन-पर्यंत काम किया। जैसे - राष्‍ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय, धर्म निरपेक्षता, जीवन की लोकतांत्रिक पद्धति, अन्तरराष्‍ट्रीय समझ और सामाजिक समस्याओं के प्रति वैज्ञानिक दॄष्‍टिकोण।
  • जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में मुख्यत: स्नातकोत्तर शिक्षा एवं अनुसंधान से संबंधित है।
  • विश्वविद्यालय के 10 स्कूल हैं जिनके 36 अध्ययन केन्द्र हैं।
  • इसके अतिरिक्त, इसके तीन स्वतंत्र अध्ययन केन्द्र हैं।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय 36 प्रतिभागी विश्‍वविद्यालयों के एम.एस-सी. - जैव-प्रौद्योगिकी, एम.एस-सी. - कृषि जैव-प्रौद्योगिकी, एम.वी.एस-सी. (एनिमल) जैव-प्रौद्योगिकी और एम.टेक. जैव-प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्‍त जैव-प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर रहा है।
  • यह प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर विश्‍वविद्यालय में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं के साथ आयोजित की जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख