संथाल विद्रोह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:17, 28 जुलाई 2011 का अवतरण ('*ज़मींदारों तथा साहूकारों द्वारा किये जाने वाले अत्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • ज़मींदारों तथा साहूकारों द्वारा किये जाने वाले अत्याचारों के ख़िलाफ़ संथाल विद्रोह किया गया था।
  • आदिवासियों के विद्रोहों में सबसे सशक्त विद्रोह संथालों का ही था।
  • भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र 'दामन-ए-कोल' के नाम से जाना जाता था।
  • यह विशेष रूप से संथाल बहुल क्षेत्र था।
  • यहाँ के हज़ारों संथालों ने गैर-आदिवासियों को भगाने और उनकी सत्ता समाप्त कर अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए जोरदार संघर्ष छेड़ा।
  • यह विद्रोह संथालों के नेता 'सिद्दू' तथा 'कान्हू' के नेतृत्व में किया गया था।
  • विद्रोह भूमिकर अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार तथा ज़मींदार, साहूकार आदि द्वारा किये जाने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ किया गया था।
  • यह विद्रोह आर्थिक कारणों से बिहार और उड़ीसा के वीरभूम, सिंहभूम, बांकुड़ा, मुंगेर, हज़ारीबाग़ और भागलपुर के ज़िले में हुआ था।
  • सरकार ने एक बड़ी सैन्य कार्यवाही के बाद 1856 ई. में इस विद्रोह को दबाने में सफलता पाई।
  • सरकार ने अलग संथाल परगना की मांग को मानकर क्षेत्र में शांति स्थापित की।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख