राजमहल
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
राजमहल किसी देश की राजधानी में राजा या प्रमुख शासक के निवास स्थान को कहा जाता है। 'प्रासाद' या 'महल' बहुत ही भव्य गृह को कहते हैं, किन्तु विशेष रूप से राजा या राज्य के सर्वोच्च सत्ताधीश के गृह को महल कहा जाता है।
- भारत की प्राचीन वास्तुविद्या के आधार पर 'प्रासाद' लम्बे, चौड़े, ऊँचे तथा कई भूमियों के पक्के या पत्थर के घर को कहते हैं, जिसमें अनेक श्रृंग, श्रृंखला, अंडकादि हों तथा अनेक द्वारों और गवाक्षों से युक्त त्रिकोश, चतुष्कोण, आयत और वृत्तशालाएँ हों।
- प्रादेशिक राजधानी में राज्यपाल/उपराज्यपाल के निवास स्थान को भी राजमहल कहा जाता है।
- आजकल बहुत से ऐतिहासिक महलों का उपयोग संसद, संग्रहालय, होटल या कार्यालय के रूप में किया जा रहा है।
| हिन्दी | किसी भी राजा-महाराजा के रहने का आलीशान निवास स्थान। |
| -व्याकरण | पुल्लिंग |
| -उदाहरण | (1.) "उधर जब रात होने पर हंस राजमहल में नहीं पहुंचा तो राजा-रानी को बहुत चिंता हुई।"; (2.) "वह उठी और भारी पैरों से राजमहल की ओर चल दी।" |
| -विशेष | |
| -विलोम | |
| -पर्यायवाची | राजप्रासाद, राजभवन |
| संस्कृत | राजन् ~ भवन |
| अन्य ग्रंथ | |
| संबंधित शब्द | |
| संबंधित लेख |
अन्य शब्दों के अर्थ के लिए देखें शब्द संदर्भ कोश
संबंधित लेख