नदी से -अजेय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
प्रकाश बादल (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:28, 10 जनवरी 2012 का अवतरण ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Ajey.JPG |चि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
नदी से -अजेय
कवि अजेय
जन्म स्थान (सुमनम, केलंग, हिमाचल प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अजेय् की रचनाएँ

नदी से

एक

दोस्त ,
मैं यहाँ इस किनारे
टीले पर चढ़ बैठा
कि तुम्हे उधर सागर की तरफ
बहता हुआ देखूँ.......
मज़ा तो खूब आया
लेकिन पीछे छूट गया !
1990


दो

उतरूँ
तुझ में
और तैर जाऊँ
बिन भीगे
उस पार !


2004

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख