उत्तम कुमार
उत्तम कुमार (अंग्रेज़ी: Uttam Kumar ; जन्म- 3 सितम्बर, 1926, कोलकाता, बंगाल; मृत्यु- 24 जुलाई, 1980, पश्चिम बंगाल) भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका मूल नाम 'अरुण कुमार चटर्जी' था। मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में काम करने वाले उत्तम कुमार एक अभिनेता होने के साथ-साथ फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, गायक और संगीतकार भी थे। जिस तरह हिन्दी सिनेमा में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी याद की जाती है, उसी तरह बंगाली सिनेमा में उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन का कोई मुकाबला नहीं था। बंगाली सिनेमा में उत्तम कुमार को 'महानायक' की पदवी दी गई है।
जन्म तथा शिक्षा
बंगाली फ़िल्मों के महानायक उत्तम कुमार का जन्म ब्रिटिश कालीन भारत में 3 सितम्बर, 1926 को भवानीपुर, कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में उनके गिरीश मुखर्जी मार्ग स्थित पुश्तैनी मकान में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के ही 'साउथ सबर्बन स्कूल (मेन)' से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए 'कोलकाता विश्वविद्यालय' से सम्बद्ध 'गोयेनका कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन' में दाखिला ले लिया। लेकिन उत्तम कुमार अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए और उन्होंने 'कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट' में एक लिपिक की नौकरी प्राप्त कर ली।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख