वाक्यांश उ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:05, 3 मार्च 2017 का अवतरण ('{{वाक्यांश}} हिन्दी भाषा में कई शब्दों के स्थान पर ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

हिन्दी भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते हैं। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। यहाँ पर ऐसे वाक्यों के कुछ उदाहरण दिये गये हैं, जिनके लिए एक शब्द 'उ' वर्ण से प्रारम्भ होता है-

वाक्यांश या शब्द-समूह शब्द
जो किसी नियम को न माने उच्छृंखल
किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला उत्तराधिकारी
जिसने ऋण चुका दिया हो उऋण
जिसका हृदय उदार हो उदारहृदय
ऊपर कहा हुआ उपर्युक्त
जिसका उल्लेख किया गया हो उल्लिखित
जो धरती फोड़ कर जनमता है उद्‌भिज
जो उद्धार करता है उद्धारक
ऊपर आने वाला श्वास उच्छवास
खाने से बचा हुआ जूठा भोजन उच्छिष्ट
सूर्योदय से पहले का समय उषाकाल
जिसके विषय में उल्लेख करना आवश्यक हो उल्लेखनीय
जिसने अपना ऋण चुका दिया हो उऋण
जो भूमि उपकाऊ हो उर्वरा
वह व्यक्ति जो हाथ उठाए हो उर्ध्वबाहु
ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस उर्ध्वश्वास
जो छाती के बल चलता हो उदग (सर्प)
जिसकी उपमा दी जाय उपमेय
जिससे उपमा दी जाय उपमान
जिसका का मन उदार हो उदारमना
जिस पर किसी काम का उत्तरदायित्व हो उत्तरदायी
वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो उत्पाद
सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है उदयाचल
जिस पर उपकार किया गया है उपकृत
पर्वत के पास की भूमि उपत्यका


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख