अशोक चह्वाण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:12, 1 अगस्त 2020 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
अशोक चह्वाण
अशोक चह्वाण
अशोक चह्वाण
पूरा नाम अशोक शंकरराव चह्वाण
जन्म 28 अक्टूबर, 1958
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक पिता- शंकरराव चह्वाण, माता- कुसुम चह्वाण
पति/पत्नी अमिता
संतान दो पुत्री- श्रीजया और सुजया
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पद भूतपूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र-8 दिसंबर, 2008 से 15 अक्टूबर, 2009 तक

फिर 7 नवंबर, 2009 से 9 नवंबर, 2010 तक

शिक्षा मास्टर डिग्री (बिजनेस मैनेजमेंट)
अन्य जानकारी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अशोक चह्वाण को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।
अद्यतन‎

अशोक शंकरराव चह्वाण (अंग्रेज़ी: Ashok Shankarrao Chavan, जन्म- 28 अक्टूबर, 1958, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं। वह भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद रहे हैं। वर्ष 2014 के चुनावों में वे महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्वाचित हुए। अशोक चह्वाण दो बार, 8 दिसंबर, 2008 से 15 अक्टूबर, 2009 तक और फिर 7 नवंबर, 2009 से 9 नवंबर, 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पिता शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री रहे। राज्य के इतिहास में यह पहली जोड़ी है जिसमें पिता-पुत्र दोनों मुख्यमंत्री चुने गए।

परिचय

अशोक शंकरराव चह्वाण का जन्म 28 अक्टूबर, 1958 को हुआ था। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चह्वाण और कुसुम चह्वाण के पुत्र हैं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। अशोक चह्वाण ने विज्ञान में स्नातक किया और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की हासिल की। उनके पिता शंकरराव चह्वाण महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राज्य के इतिहास यह पहली जोड़ी है जिसमें पिता-पुत्र दोनों मुख्यमंत्री चुने गए। 14 मई, 1982 को अशोक चह्वाण ने अमिता से विवाह किया। अमिता भोकर निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की वर्तमान सदस्य हैं, जिसका प्रतिनिधित्व स्वयं शंकरराव चह्वाण और अशोक चह्वाण कर चुके हैं। अशोक चह्वाण और अमिता की जुड़वां बेटियां हैं जिनका नाम श्रीजया और सुजया है।

अशोक चह्वाण ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव बनकर राजनीति में प्रवेश किया। वह साईं सेवाभावी ट्रस्ट नांदेड़ के अध्यक्ष हैं, जो एक धर्मार्थ स्वैच्छिक संगठन है। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया।[1]

राजनीतिक शुरुआत

अशोक चह्वाण ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। साल 1987 में वह नांदेड़ लोकसभा सीट से पहली बार सांसद का चुनाव जीते। साल 1992 में विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने। फिर 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव रहे। साल 2003 में विलासराव देशमुख सरकार में मंत्री बने।

मुख्यमंत्री

सन 1987 में पहली बार संसद पहुंचने वाले अशोक चह्वाण भी दो बार लोकसभा सांसद, दो बार मुख्यमंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं। अशोक चह्वाण 8 दिसंबर, 2008 से 9 नवंबर, 2010 तक मुख्यमंत्री रहे। लेकिन आदर्श हाउसिंग सोसाइटी मामले के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उससे पहले वह महाराष्ट्र की विलासराव देशमुख सरकार में उद्योग, खनन और दूसरे विभाग संभाल चुके हैं।

साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अशोक चह्वाण को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। इसके बाद 2009 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अशोक चह्वाण फिर से मुख्यमंत्री बने। खास बात ये है कि उस वक्त केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता सुशील कुमार शिन्दे भी सीएम पद की रेस में थे। इसके बावजूद कांग्रेस आलाकमान की पहली पसंद बने अशोक चह्वाण की सियासी हैसियत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हालांकि सहयोगी एनसीपी लगातार गैर-मराठा नेतृत्व का दबाव बढ़ा रहा था।[1]

पद से इस्तीफा

अशोक चह्वाण के हाथ में सत्ता ज्यादा दिन ठहर नहीं सकी। आदर्श हाउसिंग सोसाइटी मामले के बाद इस्तीफे के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं उनके पास नहीं था। इस तरह महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अशोक चह्वाण का सफर खत्म हुआ और उनकी जगह पृथ्वीराज चह्वाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। लेकिन अशोक चह्वाण की राजनीति का अंत नहीं हुआ था। 2014 में मोदी लहर के बावजूद अशोक चह्वाण ने नांदेड़ लोकसभा सीट से भारी मतों से चुनाव जीता। लेकिन साल 2019 में वह नांदेड़ की सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रतापराव पाटिल चिखलिकर से हार गए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022