विजय रूपाणी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
विजय रूपाणी
विजय रूपाणी
विजय रूपाणी
पूरा नाम विजय रूपाणी
जन्म 2 अगस्त, 1956
जन्म भूमि रंगून, म्यांमार
अभिभावक मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन
पति/पत्नी अंजली रूपाणी
संतान 2 बेटे, 1 बेटी
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद पूर्व मुख्यमंत्री, गुजरात- 7 अगस्त, 2016 से 12 सितम्बर, 2021 तक
शिक्षा बी.ए., एल.एल.बी.
संबंधित लेख नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, आनंदी बेन पटेल
अन्य जानकारी विजय रूपाणी गुजरात से राज्यसभा सांसद 2006-2012 तक रहे हैं तथा राजकोट पश्चिम के विधानसभा सदस्य 2014 में चुने गये हैं।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
अद्यतन‎

विजय रूपाणी (अंग्रेज़ी: Vijay Rupani, जन्म- 2 अगस्त, 1956, रंगून, म्यांमार) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 7 अगस्त, 2016 से 12 सितम्बर, 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी के साथ रूपाणी का एक लंबा कार्यकाल रहा है। वह चार बार लगातार प्रदेश बी.जे.पी. के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं।[1]

परिचय

विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, बर्मा में मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन के घर पर हुआ था। इसके बाद इनका परिवार बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष 1960 में गुजरात के राजकोट में आ गया था। बी.ए., एल.एल.बी. की पढ़ाई की।

राजनीतिक सफर

विजय रूपाणी शुरुआत के समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। इसके बाद यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ में वर्ष 1971 में शामिल हो गए। रूपाणी 1980 में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रूपाणी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष थे, रूपाणी भाजपा के साथ काफ़ी लंबे समय से चले आ रहे है और बेहद ही आक्रामक नेता माने जाते है। रूपाणी ने राजकोट से 1987 में बतौर कॉरपोरेटर अपने कॅरियर की शुरुआत की और बाद में वह मेयर भी बने। आनंदी बेन सरकार में रूपाणी टांसपोर्ट, वाटर सप्लाई, रोज़गार और श्रम विभागों में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। जिसके बाद 2006 में रूपाणी गुजरात टुरिज़्म के प्रेसिडेंट बने और इसी साल उन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेजा गया, रूपाणी 2012 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें 2013 में उन्हें गुजरात नगर वित्त बोर्ड का राष्ट्रपति भी बनाया गया और उन्हें 2015 में विधानसभा के चुनाव में भी जीत मिली।

मुख्यमंत्री

विजय रूपाणी को गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था। 7 अगस्त, 2016 (दिन रविवार) से विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए। गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने 7 अगस्त, 2016, 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहुर्त पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसी के साथ उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय रूपाणी को पीएम मोदी और भाजपा के अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। रूपाणी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में भारी फेरबदल से साथ कुल 25 मंत्री थे, जिनमें से 8 पटेल समुदाय से तालुक रखते थे।

योगदान

विजय रूपाणी ने कहा कि सरकार ने आरक्षण के कारण सरकारी स्कूल कॉलेज में प्रवेश नहीं पा सकने वाले छात्र छात्राओं को 50 फीसदी आर्थिक सहायता देगी। पाटीदारों के ख़िलाफ़ दर्ज 390 मुकदमें वापस लिए, युवकों को जेल मुक्त किया तथा आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की। इस पर हाईकोर्ट की रोक के ख़िलाफ़ उच्चतम न्यायालय में अपील की भी इन्होंने बात कही। वहीं दलित आंदोलन पर रूपाणी ने कहा कि ऊना की घटना पर उसी दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई, अब तक 23 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पीड़ितों को सरकार ने एक एक लाख की सहायता दी तथा सी.आई.डी. क्राइम मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजनेता होने के साथ उम्दा किस्म के सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। पुत्र पूजित रूपाणी के आकस्मिक निधन के बाद एक बार विजय रूपाणी का राजनीति से मोह भंग हो गया लेकिन पूजित के नाम पर ट्रस्ट बनाकर उन्होंने ग़रीब बच्चों की सकूल व उच्च शिक्षा का पढ़ाई खर्च उठाना शुरू किया, अब तक ट्रस्ट की मदद से डॉक्टर, इंजीनियर के 5 बैच निकल चुके हैं, रूपाणी कहते हैं यहीं उनकी जिंदगी की जमा पूंजी है। रूपाणी ने कहा है कि देश में गौरक्षकों से प्रेम है तथा उनका आदर करते हैं।

जेल यात्रा

विजय रूपाणी गुजरात के अकेले ऐसे बीजेपी मंत्री हैं जो आपातकाल के समय जेल जा चुके हैं। 1971 से संघ से जुड़े रहने वाले रूपाणी का नरेंद्र मोदी से अच्छा संबंध रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गुजरात टोल मुक्त राज्य होगा : मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (हिंदी) www.jagran.com। अभिगमन तिथि: 22 मार्च, 2017।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022