पंचदेव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 21 मार्च 2014 का अवतरण (Text replace - "Category:हिन्दू धर्म कोश" to "Category:हिन्दू धर्म कोशCategory:धर्म कोश")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पंचदेव वे पाँच प्रधान देवता हैं, जिनकी उपासना और पूजा आदि हिन्दू धर्म में प्रचलित है और जिन्हें अनिवार्य माना गया है। इन देवताओं में यद्यपि तीन देवता वैदिक हैं, लेकिन फिर भी सभी का ध्यान और पूजा पौराणिक और तांत्रिक पद्घति के अनुसार ही की जाती है।

पाँच देवता

इन पाँच देवताओं में जिनकी गिनती की जाती है, उनके नाम इस प्रकार हैं-

  1. आदित्य
  2. रुद्र
  3. विष्णु
  4. गणेश
  5. देवी

उपासना

इन देवताओं में प्रत्येक के अनेक विग्रह हैं। इनके विग्रहों के अनुसार इनकी अनेक नाम से उपासना होती है। कुछ लोग पाँचों देवताओं की उपासना समान भाव से करते हैं और कुछ लोग किसी विशेष संप्रदाय के अंतर्गत होकर किसी विशेष देवता की उपासना करना पसन्द करते हैं। भगवान विष्णु के उपासक 'वैष्णव', शिव के उपासक 'शैव', सूर्य के उपासक 'सौर' और गणपति के उपासक 'गाणपत्य' कहलाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख