कथौड़ी जनजाति
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 1 जून 2021 का अवतरण (''''कथौड़ी जनजाति''' राजस्थान की आदिवासी जनजातियों म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
कथौड़ी जनजाति राजस्थान की आदिवासी जनजातियों में से एक है। वैसे कथौड़ी जनजाति महाराष्ट्र की मूल निवासी है। कत्था बनाने में दक्ष होने के कारण वर्षों पूर्व उदयपुर के कत्था व्यवसायियों ने इन्हें राजस्थान लाकर बसाया।
- कथौड़ी लोग घास, फूस, पत्तों व बाँस से बने झोपड़ों में रहते हैं जिसे ‘खोलरा’ कहा जाता है।
- इस जाति में मावलिया नृत्य व होली नृत्य प्रमुख हैं।
- कथौड़ी समाज के मुखिया को ‘नायक’ कहा जाता है।
|
|
|
|
|