इंदोर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ऋचा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:14, 5 जुलाई 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} इंदोर अनूपशहर के निकट बहुत पुराना स्थान...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

इंदोर अनूपशहर के निकट बहुत पुराना स्थान है। गुप्त नरेश महाराज स्कंदगुप्त के समय (फाल्गुन, गुप्तसंवत् 146-465 ई.) का एक ताम्र पट्ट लेख यहाँ से प्राप्त हुआ था। इस अभिलेख में उल्लेख है कि देव विष्णु नामक ब्राह्मण ने अंतर्वेदिविषय-पति सर्वनाग के शासन-काल में इंद्रपुर या इंदोर में स्थित सूर्य मंदिर के लिए दीपदान दिया था। यह दान इंद्रपुर की एक तैलिक श्रेणी[1] के पास सुरक्षित निधि के रूप में दिया गया था। तैलिक श्रेणी का काम सदा के लिए[2] दो पल तेल प्रतिदिन मंदिर में दीप के लिए देना था। अंतर्वेदि गंगा-यमुना के दो-आबे का संस्कृत नाम था। स्पष्ट ही है कि इंद्रपुर ही वर्तमान इंदोर है और इस प्रकार ताम्र पट्ट के प्राप्ति स्थान का संबंध संतोषजनक रीति से अभिलेख में उल्लिखित स्थान के साथ हो जाता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (जिसका प्रबंधक जीवांत नामक व्यक्ति था)
  2. (जब तक सूर्य-चंद्र आकाश में स्थित हैं)

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख