"चिराग शेट्टी" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''चिराग चंद्रशेखर शेट्टी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Chirag Chandrashekhar Shetty'', जन्म- [[4 जुलाई]], [[1997]]) भारतीय [[बैडमिंटन]] खिलाड़ी हैं। बर्मिघम, [[इंग्लैंड]] में आयोजित [[राष्ट्रमंडल खेल 2022]] में उन्होंने अपने जोड़ीदार [[सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी]] के साथ मिलकर देश के लिये पुरुष डबल्स के फाइनल का स्वर्ण पदक जीता। मेंस डबल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए कोर्ट पर उतरे सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी ने शानदार खेल दिखाया उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बेन लेन और सेन वेंडी एक भी मौका नहीं दिया। इस स्टार भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 21-15 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने इंग्लैंड की जोड़ी को 21-13 मे मात देकर [[भारत]] की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।
+
{{सूचना बक्सा खिलाड़ी
 +
|चित्र=Chirag-Shetty.jpeg
 +
|चित्र का नाम=चिराग शेट्टी
 +
|पूरा नाम=चिराग चंद्रशेखर शेट्टी
 +
|अन्य नाम=
 +
|जन्म=[[4 जुलाई]], [[1997]]
 +
|जन्म भूमि=[[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]]
 +
|मृत्यु=
 +
|मृत्यु स्थान=
 +
|अभिभावक=[[माता]]- सुजाता शेट्टी<br/>
 +
[[पिता]]- चंद्रशेखर शेट्टी और
 +
|पति/पत्नी=
 +
|संतान=
 +
|कर्म भूमि=[[भारत]]
 +
|खेल-क्षेत्र=[[बैडमिंटन]] (पुरुष युगल, मिश्रित युगल)
 +
|शिक्षा=
 +
|विद्यालय=नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, [[मुंबई]]
 +
|पुरस्कार-उपाधि=
 +
|प्रसिद्धि=भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
 +
|विशेष योगदान=
 +
|नागरिकता=भारतीय
 +
|संबंधित लेख=[[राष्ट्रमंडल खेल]], [[राष्ट्रमंडल खेल 2022]]
 +
|शीर्षक 1=वर्ल्ड चैम्पियनशिप
 +
|पाठ 1=टोक्यो, [[2022]] - पुरुष डबल्स - कांस्य पदक
 +
|शीर्षक 2=थॉमस कप
 +
|पाठ 2=बैंकॉक, 2022 - पुरुष टीम - स्वर्ण पदक
 +
|शीर्षक 3=कॉमनवेल्थ खेल
 +
|पाठ 3=गोल्ड कोस्ट, [[2018]] - मिश्रित टीम - स्वर्ण पदक<br/>
 +
बर्मिघम, [[2022]] - पुरुष डबल्स - स्वर्ण पदक<br/>
 +
गोल्ड कोस्ट, 2018 - पुरुष डबल्स - रजत पदक<br/>
 +
बर्मिघम, 2022 - मिश्रित टीम - रजत पदक
 +
|शीर्षक 4=एशिया टीम चैम्पियनशिप
 +
|पाठ 4=हैदराबाद, [[2016]] - पुरुष टीम - कांस्य पदक<br/>
 +
मनीला, [[2020]] - पुरुष टीम - कांस्य पदक
 +
|शीर्षक 5=
 +
|पाठ 5=
 +
|शीर्षक 6=
 +
|पाठ 6=
 +
|शीर्षक 7=
 +
|पाठ 7=
 +
|शीर्षक 8=कोच
 +
|पाठ 8=तान किम हर, उदय पवार, माथिया बोए
 +
|अन्य जानकारी=
 +
|बाहरी कड़ियाँ=
 +
|अद्यतन={{अद्यतन|16:43, 10 सितम्बर 2022 (IST)}}
 +
}}'''चिराग चंद्रशेखर शेट्टी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Chirag Chandrashekhar Shetty'', जन्म- [[4 जुलाई]], [[1997]]) भारतीय [[बैडमिंटन]] खिलाड़ी हैं। बर्मिघम, [[इंग्लैंड]] में आयोजित [[राष्ट्रमंडल खेल 2022]] में उन्होंने अपने जोड़ीदार [[सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी]] के साथ मिलकर देश के लिये पुरुष डबल्स के फाइनल का स्वर्ण पदक जीता। मेंस डबल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए कोर्ट पर उतरे सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी ने शानदार खेल दिखाया उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बेन लेन और सेन वेंडी एक भी मौका नहीं दिया। इस स्टार भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 21-15 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने इंग्लैंड की जोड़ी को 21-13 मे मात देकर [[भारत]] की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।
 
==परिचय==
 
==परिचय==
 
चिराग शेट्टी का जन्म 4 जुलाई, 1997 को [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]] में हुआ था। उनके [[पिता]] का नाम चंद्रशेखर शेट्टी और [[माता]] का नाम सुजाता शेट्टी है। एक बहन है जिसका नाम आर्या शेट्टी है और वह भी बैडमिंटन खिलाड़ी है। चिराग शेट्टी पुरुष युगल प्रतियोगिता और मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन खेलते हैं। इन्होंने 7 वर्ष की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में मनीष हाडकर के संरक्षण में बैडमिंटन का अभ्यास करना शुरू किया। ये मिक्स डबल्स के साथ पुरुष डबल्स में बैडमिंटन खेलते हैं और सात्विकसाईंराज के साथ इनकी जोड़ी काफी सफल रही है।
 
चिराग शेट्टी का जन्म 4 जुलाई, 1997 को [[मुम्बई]], [[महाराष्ट्र]] में हुआ था। उनके [[पिता]] का नाम चंद्रशेखर शेट्टी और [[माता]] का नाम सुजाता शेट्टी है। एक बहन है जिसका नाम आर्या शेट्टी है और वह भी बैडमिंटन खिलाड़ी है। चिराग शेट्टी पुरुष युगल प्रतियोगिता और मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन खेलते हैं। इन्होंने 7 वर्ष की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में मनीष हाडकर के संरक्षण में बैडमिंटन का अभ्यास करना शुरू किया। ये मिक्स डबल्स के साथ पुरुष डबल्स में बैडमिंटन खेलते हैं और सात्विकसाईंराज के साथ इनकी जोड़ी काफी सफल रही है।
पंक्ति 63: पंक्ति 108:
 
<references/>
 
<references/>
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}
+
{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी}}{{अर्जुन पुरस्कार}}
 
[[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:बैडमिंटन]][[Category:बैडमिंटन खिलाड़ी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:खेलकूद कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राष्ट्रमंडल खेल 2022‎]][[Category:अर्जुन पुरस्कार]][[Category:अर्जुन पुरस्कार (2020)]]
 
[[Category:पुरुष खिलाड़ी]][[Category:बैडमिंटन]][[Category:बैडमिंटन खिलाड़ी]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:खेलकूद कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:राष्ट्रमंडल खेल 2022‎]][[Category:अर्जुन पुरस्कार]][[Category:अर्जुन पुरस्कार (2020)]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 
__NOTOC__

11:13, 10 सितम्बर 2022 का अवतरण

चिराग शेट्टी
चिराग शेट्टी
पूरा नाम चिराग चंद्रशेखर शेट्टी
जन्म 4 जुलाई, 1997
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक माता- सुजाता शेट्टी

पिता- चंद्रशेखर शेट्टी और

कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन (पुरुष युगल, मिश्रित युगल)
विद्यालय नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
प्रसिद्धि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022
वर्ल्ड चैम्पियनशिप टोक्यो, 2022 - पुरुष डबल्स - कांस्य पदक
थॉमस कप बैंकॉक, 2022 - पुरुष टीम - स्वर्ण पदक
कॉमनवेल्थ खेल गोल्ड कोस्ट, 2018 - मिश्रित टीम - स्वर्ण पदक

बर्मिघम, 2022 - पुरुष डबल्स - स्वर्ण पदक
गोल्ड कोस्ट, 2018 - पुरुष डबल्स - रजत पदक
बर्मिघम, 2022 - मिश्रित टीम - रजत पदक

एशिया टीम चैम्पियनशिप हैदराबाद, 2016 - पुरुष टीम - कांस्य पदक

मनीला, 2020 - पुरुष टीम - कांस्य पदक

कोच तान किम हर, उदय पवार, माथिया बोए
अद्यतन‎

चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (अंग्रेज़ी: Chirag Chandrashekhar Shetty, जन्म- 4 जुलाई, 1997) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बर्मिघम, इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में उन्होंने अपने जोड़ीदार सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी के साथ मिलकर देश के लिये पुरुष डबल्स के फाइनल का स्वर्ण पदक जीता। मेंस डबल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए कोर्ट पर उतरे सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी ने शानदार खेल दिखाया उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के बेन लेन और सेन वेंडी एक भी मौका नहीं दिया। इस स्टार भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 21-15 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने इंग्लैंड की जोड़ी को 21-13 मे मात देकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

परिचय

चिराग शेट्टी का जन्म 4 जुलाई, 1997 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम चंद्रशेखर शेट्टी और माता का नाम सुजाता शेट्टी है। एक बहन है जिसका नाम आर्या शेट्टी है और वह भी बैडमिंटन खिलाड़ी है। चिराग शेट्टी पुरुष युगल प्रतियोगिता और मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन खेलते हैं। इन्होंने 7 वर्ष की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था और गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में मनीष हाडकर के संरक्षण में बैडमिंटन का अभ्यास करना शुरू किया। ये मिक्स डबल्स के साथ पुरुष डबल्स में बैडमिंटन खेलते हैं और सात्विकसाईंराज के साथ इनकी जोड़ी काफी सफल रही है।

चिराग शेट्टी और सात्विक की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ़ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी है। दोनों ने साथ में कई मेडल अपने नाम किए। हैदराबाद में गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी में चिराग शेट्टी ट्रेनिंग करते थे और उन्हें थाईलैंड ओपन में सात्विक के साथ मिलकर बैडमिंटन में जीत हासिल करने का मौका मिला और ये भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गई जिन्होंने पुरुषों के सुपर 500 के टाइटल को अपने नाम कर लिया। चिराग-सात्विक की जोड़ी इंडिया ओपन 2022 सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष टीम बन गई है। मई 2022 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप इंडोनेशिया को हराकर पहली बार जीतने का गौरव हासिल किया। यह जीत भारत को चिराग शेट्टी और उनकी युगल जोड़ी सात्विकसाईराज ने दिलाई है जिन्होंने भारत को 2-0 से आगे किया।

कॅरियर

चिराग शेट्टी ने कम उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया था और अपने स्कूल में पढ़ाई के दौरान वे वहां के बैडमिंटन चैंपियन भी बने। इनके करियर की शुरुआत उदय पवार एकेडमी से हुई थी। उसके बाद अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए वह गोपीचंद अकैडमी में एडमिशन लेने हैदराबाद चले गए और वहां आंध्र प्रदेश के सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी को अपने युगल साथी के रूप में पाया। चिराग और उनकी जोड़ी सात्विकसाईंराज को बेहतरीन युगल खिलाड़ी माथिया बोए के तहत शिक्षा दी गई है। इन्होंने 2013 में आयोजित सुशांत चिपलकट्टी मेमोरियल इंडिया जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेकर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाए। उसके बाद 2014 में इन्होंने अपनी युगल जोड़ी कुहू के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा में टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज के लिए क्वालीफाई किया। चिराग और कुहु की जोड़ी क्वार्टर फाइनल टूर्नामेंट में हार गई।

चिराग शेट्टी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक एमआर अर्जुन के साथ स्विस जूनियर ओपन 2014 में पुरुष डबल्स में हासिल किया। उसके बाद 2014 में इन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय यूनिक बेल्जियम जूनियर गोल्ड जीता। दोनों की शानदार जोड़ी बनी, इन दोनों की आपसी समझ बहुत अच्छी थी और कुछ ही समय में इन्होंने लोकप्रियता हासिल कर ली। इन दोनों की जोड़ी ने छह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज गोल्ड मेडल–2016 मॉरिशस इंटरनेशनल, इंडिया इंटरनेशनल सीरीज, टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल, बांग्लादेश इंटरनेशनल, 2017 वियतनाम इंटरनेशनल, 2019 ब्राज़ील इंटरनेशनल” सीरीज और पदक हासिल किए। वर्ष 2018 और 2019 में इन्होंने हैदराबाद ओपन और थाईलैंड ओपन सीरीज जीती और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उपविजेता भी रहे। अपनी मेहनत और लगन से इन्होंने ग्लासगो में 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इन्होंने मलेशिया के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। चिराग शेट्टी और उनके साथी सात्विकसाईंराज ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा में इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंग्रिज से हारकर रजत पदक जीता।

चिराग और उनके साथी सात्विकसाईंराज 2018 बीड्ब्ल्यूएफ़ मोस्ट इंप्रूव्ड प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कारों के लिए चुने गए। चिराग शेट्टी ने अपने साथी सात्विकसाईंराज के साथ 2019 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर और 2019 में ही थाईलैंड ओपन खिताब जीतकर भारतीय बैडमिंटन के लिए इतिहास रच दिया, जो बीड्ब्ल्यूएफ़ जीतने वाली पहली भारतीय युगल जोड़ी बन गई। उसके बाद 2019 में इन्होंने पुणे 7 एसेस टीमों में भाग लेकर अपनी प्रीमीयर बैडमिंटन लीग बनाई। इस लीग ने उन्हें अपने आदर्श बैडमिंटन खिलाड़ी महान इंडोनेशियाई मिडफील्डर हेंड्रा सेतियावान के साथ खेलने का मौका दिया। वर्ष 2021 में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईंराज को 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए चुना गया दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। लेकिन दुर्भाग्य से नॉकआउट होकर क्वालीफाई करने में असफल हो गए।

राष्ट्रमंडल खेल 2022

बर्मिंघम के राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने बैडमिंटन में छठा पदक जीता था। पुरुष युगल में सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देश को पहली बार पुरुष युगल में स्वर्ण मिला। सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया। सात्विक और चिराग ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने इंग्लैंड की जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया। सात्विक और चिराग ने पहला गेम आसानी से 21-15 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने वापसी की और शानदार शुरुआत किया। भारतीय जोड़ी कुछ देर के लिए दबाव में दिखी, लेकिन चिराग और सात्विक ने बेहतरीन वापसी की। दोनों ने दूसरे गेम को 21-13 से अपने नाम कर लिया।

पदक

चिराग शेट्टी पदक
क्रमांक वर्ष प्रतियोगिता पदक
1. 2014 स्विस जूनियर ओपन पुरुष डबल्स एमआर अर्जुन के साथ स्वर्ण पदक
2. 2014 स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरा अंतरराष्ट्रीय योनेक्स बेल्जियम जूनियर टूर्नामेंट एमआर अर्जुन के साथ स्वर्ण पदक
3. 2016 एशियन टीम चैंपियनशिप पुरुष टीम इवेंट – हैदराबाद कांस्य पदक
4. 2016 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज टाटा ओपन इंडिया इंटरनेशनल सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
5. 2016 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज बांग्लादेश इंटरनेशनल सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
6. 2016 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज इंडिया इंटरनेशनल सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
7. 2016 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज मॉरिशस इंटरनेशनल सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
8. 2017 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज वियतनाम इंटरनेशनल युगल जोड़ी सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
9. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स पुरुष डबल्स – गोल्ड कोस्ट रजत पदक
10. 2018 कॉमन वेल्थ गेम्स मिक्सड डबल्स इवेंट – गोल्ड कोस्ट स्वर्ण पदक
11. 2018 हैदराबाद ओपन युगल जोड़ी सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
12. 2018 सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट युगल जोड़ी सात्विक के साथ रजत पदक
13. 2019 थाईलैंड ओपन युगल जोड़ी सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
14. 2019 बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सीरीज ब्राजील इंटरनेशनल युगल जोड़ी सात्विक के साथ स्वर्ण पदक
15. 2020 एशियाई चैंपियनशिप पुरुष टीम – मनिला, फिलिपींस कांस्य पदक
16. 2022 इंडिया ओपन 2022 – सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष खिताब विजेता
17. 2022 थॉमस कप विजेता

कोच

अपने प्रारंभिक जीवन में चिराग शेट्टी ने गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में मनीष हाडकर के संरक्षण में बैडमिंटन का अभ्यास शुरू किया। उसके बाद हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद अकैडमी में भारतीय राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के प्रमुख राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद चले गए। इनके संरक्षण में चिराग ने कई राष्ट्रीय व अंतररास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनके प्रमुख कोच तान किम हर, उदय पवार, माथिया बोए हैं।

अर्जुन पुरस्कार

चिराग शेट्टी को साल 2020 में महामारी के कारण राष्ट्रपति भवन के बजाय 29 अगस्त, 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक समारोह में अर्जुन पुरस्कार दिया गया। चिराग शेट्टी ने कहा कि यह निश्चित रूप से हमें बड़ी जीत हासिल करने और देश को सम्मान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी की प्रेरणा देता है। चिराग शेट्टी को तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी 2020 अर्जुन पुरस्कार के लिए बधाई दी थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख