दत्ताजी शिन्दे
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:45, 16 अक्टूबर 2011 का अवतरण (Text replace - "Category:मराठा साम्राज्य" to "Category:मराठा साम्राज्यCategory:जाट-मराठा काल")
- दत्ताजी शिन्दे एक मराठा सेनापति था, जो 1759 ई. में पेशवा बालाजी राव की ओर से पंजाब का शासक था।
- यह सूबा अहमदशाह अब्दाली के पुत्र तैमूर से छीना गया था।
- जब अहमदशाह अब्दाली ने यह ख़बर सुनी तो वह आग-बबूला हो उठा।
- उसने वर्ष समाप्त होने के पहले ही एक बड़ी सेना लेकर पंजाब पर आक्रमण कर दिया।
- दत्ताजी ने अब्दाली का सामना थानेश्वर के युद्ध (दिसम्बर 1759 ई.) में किया, लेकिन हार कर भाग खड़ा हुआ।
- दिल्ली के 10 मील उत्तर बरारी घाटों में फिर से दोनों के बीच युद्ध हुआ, जिसमें दत्ताजी 9 फ़रवरी 1760 को अब्दाली के हाथों से मारा गया।
|
|
|
|
|