"पँख -अनूप सेठी" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - "सोफा" to "सोफ़ा")
छो (Text replacement - "==संबंधित लेख==" to "==संबंधित लेख== {{स्वतंत्र लेख}}")
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{स्वतंत्र लेखन नोट}}
 
{| style="background:transparent; float:right"
 
{| style="background:transparent; float:right"
 
|-
 
|-
पंक्ति 104: पंक्ति 105:
 
<references/>
 
<references/>
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 +
{{स्वतंत्र लेख}}
 
{{समकालीन कवि}}
 
{{समकालीन कवि}}
 
[[Category:समकालीन साहित्य]]
 
[[Category:समकालीन साहित्य]]

13:18, 26 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

Icon-edit.gif यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।
पँख -अनूप सेठी
जगत में मेला' का आवरण चित्र
कवि अनूप सेठी
मूल शीर्षक जगत में मेला
प्रकाशक आधार प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड,एस. सी. एफ. 267, सेक्‍टर 16,पंचकूला - 134113 (हरियाणा)
प्रकाशन तिथि 2002
देश भारत
पृष्ठ: 131
भाषा हिन्दी
विषय कविता
प्रकार काव्य संग्रह
अनूप सेठी की रचनाएँ

एक घर था उसको लग गए पँख
गाँव में था
एक कमरा एक रसोई एक बरामदा
एक घुराल एक गोहर
कुछ बूढ़े कुछ जवान कुछ बच्चे
मर्दाना जनाना
जमीन जंगल पानी पत्थर
पसीना गोबर की महक
तंगहाली मस्ती
थोड़ा थोड़ा सब कुछ
जैसा अब भी गांवों में होता है
और गांव में घर होता है

आ गया चौरासी लाख योनियों के चक्कर में
जब लग गए पँख

जब लग गए पंख
आ पँहुचा परदेस
इकहरी ईंट की पर्दी वाले दो अढ़ाई कमरे
सीमेंट की छत वाले हवादार डिब्बे सड़क किनारे
बाज़ार के पड़ोस में आ बैठा
पंखों को समेट के कुछ देर
गोबर घास डंगरों के पानी सानी से दूर
कमीजों को पेंट के अंदर ठूंसकर
मेजों कुर्सियों में धड़ धंसाए
आदमी औरतें
अखबारी कागजों के लिफाफों में सब्जियां ढोते
दादियां बच्चों को संभालतीं सहतीं
दादे दवाइयों पेंशनों की पर्चियां सहेजते

पड़ोस को पीछे धकेल कर
बाज़ार घर में घुस आया
गाँव से आए अचार के चटखारे लेता
जैसे होता है कस्बों में सोफ़ा सेटों वाला घर

फिर से जब लग गए एक बार पंख
दूर दूर बिखर गया
बहुत लंबी पटड़ियों
बहुत व्यस्त सड़कों से
बहुत व्यस्त बाज़ारों में
कुछ बूढ़े कुछ जवान कुछ बच्चे
जनाना मर्दाना
बाज़ारों से सपने उठाते
मकड़जाल नौकरियों दसफुट्टा कोठड़ियों
और कंपनियों के लार टपकाते शेयरों के साथ
उनींदे
अपने पँखों में खोंसते
उड़ने लगते

इकसार नहीं है सूरज
सूखे पत्तों की तरह झरते

थोड़े से माई के लाल
ऊँची इमारतों की लिफ्टों में चढ़ने उतरने में माहिर
बहुत सारे माता का माल

घर के पँखों पर सवार होकर निकले थे
घर को कैसे-कैसे उग आए पँख
चौरासी लाख योनियों के चक्कर में।
                            (1987)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

स्वतंत्र लेखन वृक्ष