पूजा सिहाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:21, 15 अगस्त 2022 का अवतरण (''''पूजा सिहाग''' (अंग्रेज़ी: ''Pooja Sihag'', जन्म- 17 जुलाई, 1997)...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पूजा सिहाग (अंग्रेज़ी: Pooja Sihag, जन्म- 17 जुलाई, 1997) भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीता है। पूजा सिहाग ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 76 कि.ग्रा. वर्ग में यह पदक जीता। उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुइन के खिलाफ जीत हासिल।

कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 के 9वें दिन महिला फ्रीस्टाइल 76 कि.ग्रा. भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए पूजा सिहाग ने भारत की झोली में पदक डाला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रूइन को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। कोवेंट्री एरिना रेसलिंग के मैट बी पर हुए मुकाबले में पूजा सिहाग ने ऑस्ट्रेलियाई पहलवान को पटकनी देकर एक के बाद एक लगातार 6 प्वाइंट अपने नाम किए। इसके बाद दो और प्वाइंट अपने नाम करते हुए पहले राउंड में पूजा सिहाग ने 8-0 से बढ़त बनाई।

हालांकि, दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रूइन ने पूजा के ऊपर दबाव बनाकर वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन वो असफल रहीं। पूजा सिहाग ने अंत में नाओमी को मैट के बाहर करते हुए दो और प्वाइंट अपने खाते में जोड़े और मुकाबले को 10-0 से जीतते हुए भारत के खाते में एक और कांस्य पदक जोड़ दिया। भारतीय पहलवान पूजा सिहाग ने दिन के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की मिशेल मॉन्टेग को मैट पर 5-3 के अंतर से हराया था। इस जीत के साथ ही पूजा ने महिला फ्रीस्टाइल 76 कि.ग्रा. भार वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

पूजा सिहाग अपनी लय को बरकरार नहीं रख पा रही थीं और महिलाओं के 76 कि.ग्रा. सेमीफाइनल में उन्हें कनाडा की जस्टिना डि स्टासियो के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। कनाडाई पहलवान ने पहले ही राउंड में 6 अंकों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में वह काफी डिफेंसिव रहीं और भारतीय पहलवान को स्कोर करने का कोई मौका न देते हुए 6-0 की बढ़त के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले ही कुश्ती स्पर्धा में बजरंग पुनिया (स्वर्ण), साक्षी मलिक (स्वर्ण), अंशु मलिक (रजत), दीपक पुनिया (स्वर्ण) ने मैट पर अपने शानदार दांव-पेच लगाते हुए भारत के लिए पदक हासिल किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख