साइना नेहवाल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदित्य चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:59, 29 मई 2015 का अवतरण (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल
पूरा नाम साइना नेहवाल
जन्म 17 मार्च, 1990
जन्म भूमि हिसार, हरियाणा
अभिभावक हरवीर सिंह (पिता)
खेल-क्षेत्र बैडमिंटन
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार
नागरिकता भारतीय
विशेष साइना नेहवाल बैडमिंटन की विश्व रैंकिग में वर्तमान में शीर्ष स्थान पर हैं।
अन्य जानकारी लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
अद्यतन‎

साइना नेहवाल (अंग्रेज़ी: Saina Nehwal, जन्म: 17 मार्च, 1990) भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना नेहवाल भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं। साइना बीजिंग ओलंपिक 2008 में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थीं। वह विश्व कनिष्ठ बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हैं। साइना नेहवाल बैडमिंटन की विश्व रैंकिग में वर्तमान में शीर्ष स्थान पर हैं।

जीवन परिचय

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च, 1990 को हिसार, हरियाणा में हुआ। माता-पि‍ता दोनों ही बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण साइना नेहवाल की रुचि बचपन से ही बैडमिंटन में थी। उनके पिता हरवीर सिंह ने बेटी की रुचि को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या। 8 वर्ष की आयु में ही बैडमिंटन खेलना शुरू करने वाली साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साइना का प्रारम्भिक प्रशि‍क्षण हैदराबाद के 'लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम' में कोच नानी प्रसाद के संरक्षण में हुआ।

खेल उपलब्धियाँ

  • साइना नेहवाल ने वर्ष 2005 में 'एशियन सेटेलाइट बैडमिंटन जूनियर चेक ओपन' का ख़िताब जीता।
  • साइना नेहवाल दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रनर-अप रहीं।
  • 2005 में राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्पर्धा में उन्होंने सात पदक जीतने में सफलता प्राप्त की।
  • साइना नेहवाल ने 2006 में 'एशि‍यन सैटलाइट चैंपि‍यनशि‍प' जीती।
  • 2006 में मनीला में 'फिलीपिंस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप' जीत कर इतिहास रच डाला।
  • साइना का नाम विश्व इतिहास में 21 जून, 2009 को लिखा गया, जब उन्होंने 'इंडोनेशियाई ओपन' जीतते हुए 'सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनसे पहले किसी अन्य भारतीय महिला को हासिल नहीं हुई।
  • 2010 में ऑल इंग्लैड बैंडमिटन के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया। उसके बाद चीन के 'लिन वांग' को जकार्ता में हराकर 'सुपर सीरीज़ टूर्नामेंट' जीता।
  • साइना वर्तमान अब तक तीन बार (2009, 2010 और 2012) इंडोनेशिया ओपन टूर्नामेंट जीत चुकीं हैं।
  • साइना नेहवाल ओलम्पिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
  • 2012 में साइना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन ख़िताब जीता।

सम्मान और पुरस्कार

साइना नेहवाल
लंदन ओलंपिक 2012

पदक रिकार्ड

  • चैंपियन, इंडिया ओपन सुपर सीरिज 2015
  • चैंपियन, ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज 2014
  • कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • कांस्य पदक, एशियन चैंपियनशिप 2010, दिल्ली
  • कांस्य पदक, उबेर कप 2014, दिल्ली
  • कांस्य पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2006, मेलबर्न
  • स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (एकल)
  • रजत पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2010, दिल्ली (मिश्रित)
  • स्वर्ण पदक, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2008, पुणे

समाचार

साइना नेहवाल
28 मार्च, 2015

साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी

साइना नेहवाल 28 मार्च, 2015 को दुनिया की नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई जब स्पेन की कैरोलिना मारिन यहां इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई। आधिकारिक रैंकिंग 1 अप्रॅल, 2015 गुरुवार को जारी होगी लेकिन मारिन की हार से साइना का नंबर एक बनना तय हो गया है। दूसरी वरीयता प्राप्त मौजूदा विश्व चैम्पियन मारिन को तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की रेत्नाचोक इंतानोन ने 21-19, 21-23, 22-20 से हराया। प्रकाश पादुकोण नंबर वन पुरुष खिलाड़ी रह चुके हैं, लेकिन शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली साइना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। वह दूसरे सेमीफाइनल में जापान की यूइ हाशिमोतो से खेलेगी और इस मैच के नतीजे का उनकी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने अपने कैरियर में 14 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं। हाल ही में वह आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, 'साइना की असाधारण उपलब्धि ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें सर्वोच्च विश्व वरीय खिलाड़ी बनने की बधाई देता हूँ'। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि साइना शीर्ष पर पहुंचने के लिए हर तरह की प्रशंसा की हकदार हैं। मुखर्जी ने ट्वीट किया, 'बैडमिंटन में सर्वोच्च विश्व वरीय बनने के लिए साइना को बधाई। आप इस सम्मान की पूरी हकदार हैं।'

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें

इंडिया ओपन सुपर सीरिज खिताब जीता

29 मार्च, 2015

एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करते हुए देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार 29 मार्च, 2015 को इंडिया ओपन वर्ल्ड सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया। राजधानी के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय साइना ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से मात दे दी। सीधे गेमों में मैच समाप्त होने के बावजूद मैच 50 मिनट तक चला। खेल प्रशंसकों से खचाखच भरे कोर्ट-1 में साइना पूरे आत्मविश्वास से कोर्ट पर उतरीं और पहले गेम में शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया। एक समय 12-5 की बढ़त ले चुकीं सायना को हालांकि इंतानोन ने संघर्ष कर 10-12 तक पहुंचा दिया। साइना लेकिन पहले गेम में एक बार भी पीछे नहीं हुई हैं और सर्वाधिक छह अंक लगातार अर्जित करते हुए जीत लिया। साइना के हर बेहतरीन शॉट पर दर्शकों ने उनका जमकर उत्साहवर्धन किया। दूसरे गेम में भी साइना ने पांच लगातार जीतते हुए जबरदस्त शुरुआत की और पूरे गेम के दौरान एक बार भी पीछे नहीं हुईं और दूसरा गेम जीतने के साथ ही साइना ने करियर का पहला इंडियन ओपन खिताब जीत लिया।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख