"अस्करी" के अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अश्वनी भाटिया (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{मुग़ल साम्राज्य}} | {{मुग़ल साम्राज्य}} | ||
+ | {{मध्य काल}} | ||
[[Category:मुग़ल साम्राज्य]] | [[Category:मुग़ल साम्राज्य]] | ||
[[Category:मध्य काल]] | [[Category:मध्य काल]] |
07:53, 13 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
- अस्करी मुग़ल सम्राट बाबर (1526-30 ई.) का चौथा और सबसे छोटा बेटा था।
- अस्करी को उसके सबसे बड़े भाई हुमायूँ (1530-56 ई.) ने सम्भल की जागीर दी थी।
- इसके बाद अस्करी 1534 ई. में हुमायूँ के गुजरात अभियान में उसके साथ रहा, जहाँ आसानी से विजय मिलने के बाद वह ऐश-आराम में पड़ गया।
- वह हुमायूँ के साथ दिल्ली लौट आया। जब हुमायूँ 1539 ई. में बंगाल के अभियान पर गया, तो अस्करी उसके साथ नहीं गया।
- अस्करी बक्सर की लड़ाई में अपने भाई हुमायूँ की पराजय में भागीदार नहीं था।
- जब हुमायूँ बंगाल गया, तो दिल्ली में उसकी अनुपस्थिति में अस्करी ने गद्दी पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश की।
- हुमायूँ के दिल्ली लौट आने से उसकी यह योजना सफल नहीं हो सकी।
- 1540-54 ई. के बीच जब हुमायूँ को कन्नौज की लड़ाई में पराजित होने के बाद दर-दर भटकना पड़ा और भारत छोड़कर भागना पड़ा, तो अस्करी ने उसकी कोई मदद नहीं की।
- अस्करी ने शेरशाह के सामने आत्मसमर्पण करके अपने प्राण बचाये थे।
- हुमायूँ ने जब दिल्ली पर फिर से क़ब्ज़ा किया, तो उसने अस्करी को क्षमा कर दिया।
- इसके बाद अस्करी को मक्का जाना पड़ा, जहाँ पर उसकी मृत्यु हो गई।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख