वृषभासुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वृषभासुर एक असुर था, जिसे कृष्ण का वध करने के लिए मथुरा के राजा कंस द्वारा भेजा गया था। वृषभासुर को 'अरिष्टासुर' भी कहा गया है।

  • कृष्ण को मारने के उद्देश्य से यह असुर एक दिन गायों के बीच वृषभ का रूप धारण करके आया।
  • वृषभासुर को देखते ही सभी गायें भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगीं।
  • कृष्ण ने वृषभ रूप में आये वृषभासुर को पहिचान लिया।
  • असुर वृषभासुर कृष्ण को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन कृष्ण ने उसे पैर से पकड़कर मार डाला।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख