नीलगिरि पहाड़ियाँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
ऋचा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:51, 8 फ़रवरी 2012 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
नीलगिरि पहाड़ियाँ, तमिलनाडु

नीलगिरि पहाड़ियाँ, तमिलनाडु राज्य का पर्वतीय क्षेत्र है, दक्षिणी भारत में स्थित हैं।

  • इन पहाड़ियों पर पश्चिमी एवं पूर्वी घाटों का संगम होता है।
  • दोदाबेटा इसकी सर्वोच्च चोटियों में गिनी जाती है।
  • भारत की टोडा जनजाति इस पर्वतश्रेणी के ढलानों पर रहती है।
  • नीलगिरि पहाड़ियों को 'ब्लूमाउण्टेन्स' भी कहा जाता है।
  • नीलगिरि की चोटियाँ आसपास के मैदानी क्षेत्र से अचानक उठकर 1,800 से 2,400 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचती हैं; इनमें से एक 2,637 ऊँचा डोडाबेट्टा तमिलनाडु का शीर्ष बिन्दू है।
  • नीलगिरि पहाड़ियाँ पश्चिमी घाटी का हिस्सा हैं और नोयर नदी इन्हें कर्नाटक के पठार (उत्तर) तथा पालघाट घाटी इन्हें अन्नामलाई, पालनी पहाड़ियों (दक्षिण) से अलग करती है।
  • नीलगिरि पहाड़ियाँ आसपास के मैदानी क्षेत्र के मुक़ाबले ठंडी और नम हैं।
  • ऊपरी पहाड़ियाँ लहरदार घास के क्षेत्रों का निर्माण करती है।
  • इन पर चाय, सिनकोना (पेड़ और झाड़ियाँ, जिनकी छाल से कुनैन मिलता है), कॉफ़ी और सब्ज़ियों की व्यापक खेती होती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख