जगन्नाथ कौशल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:51, 2 अगस्त 2021 का अवतरण (''''जगन्नाथ कौशल''' (अंग्रेज़ी: ''Jagannath Kaushal'', जन्म- 23 अप्रॅ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जगन्नाथ कौशल (अंग्रेज़ी: Jagannath Kaushal, जन्म- 23 अप्रॅल, 1915, पटियाला, पंजाब; मृत्यु- 31 मई, 2001) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे। वह 1982 से 1985 तक भारत सरकार में कानून मंत्री थे।

  • जगन्नाथ कौशल ने 1936 में पंजाब विश्वविद्यालय (तत्कालीन लाहौर) में कानून का अध्ययन किया और 1937 में पटियाला में कानूनी अभ्यास शुरू किया।
  • उन्हें जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में चुना गया था। 1949 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और कानूनी अभ्यास में लौट आए।
  • सन 1952 में जगन्नाथ कौशल पहली राज्य सभा के लिए चुने गए।
  • 1954 में वह उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित हुए।
  • 1956 में पेप्सु के पंजाब के साथ विलय के बाद वे चंडीगढ़ में स्थानांतरित हो गए और पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में अभ्यास शुरू किया।
  • 1962 में वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए।
  • कानून मंत्री के रूप में जगन्नाथ कौशल ने जमैका में आयोजित समुद्र के कानूनों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अंतिम सत्र में भाग लिया और भारत की ओर से संधि पर हस्ताक्षर किए।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख