आरबेला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यशी चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:31, 15 जून 2018 का अवतरण ('आरबेला उत्तरी पूर्वी मेसोपोटेमिया (ईराक) की तलहटी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आरबेला उत्तरी पूर्वी मेसोपोटेमिया (ईराक) की तलहटी में, मोसूल से 48 मील दक्षिण पूर्व (36° उ.अ. 44° पू.दे.) स्थित एक नगर है। यह नगर गेहूँ के बहुत ही उपजाऊ क्षेत्र में, छोटी और बड़ी ज़ाब नदियों के बीच, पर्वत के किनारे पर बसा है। इस प्रदेश में अनाज की अच्छी उपज होती है और इसका व्यापार टाइग्रिस नदी द्वारा बगदाद तक होता है। यह मोसूल, बगदाद तथा मोसूल-रोवांदुज़ कारवां मार्गों पर पड़ता है। मोसूल से एक रेलवे शाखा आरबेला तक जाती है। यहाँ कि आबादी करीब 25,000 है और अधिकतर इसमें कुर्द जाति के लोग हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 421 |

संबंधित लेख