"मुंशी दयानारायण निगम": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''मुंशी दयानारायण निगम''' (जन्म- [[22 मार्च]], [[1882]], [[कानपुर]]; मृत्यु- [[1942]]) [[उर्दू]] के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक थे। वे बीसवीं सदी के प्रारंभ में कानपुर से प्रकाशित होने वाली उर्दू पत्रिका 'ज़माना' के संपादक थे। इन्होंने विश्वविख्यात लेखक [[मुंशी प्रेमचन्द]] की पहली कहानी 'दुनिया का सबसे अनमोल रतन' प्रकाशित की थी।
'''मुंशी दयानारायण निगम''' (जन्म- [[22 मार्च]], [[1882]], [[कानपुर]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- [[1942]]) [[उर्दू]] के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक थे। वे बीसवीं सदी के प्रारंभ में कानपुर से प्रकाशित होने वाली उर्दू पत्रिका 'ज़माना' के संपादक थे। इन्होंने प्रसिद्ध लेखक [[मुंशी प्रेमचन्द]] की पहली कहानी 'दुनिया का सबसे अनमोल रतन' प्रकाशित की थी। [[मोहम्मद इक़बाल]] की प्रसिद्ध रचना 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' भी 'ज़माना' में ही पहली बार प्रकाशित हुई थी। [[भारत]] के विश्वविख्यात लेखक मुंशी प्रेमचन्द और दयानारायण निगम में बहुत गहरी मित्रता थी। 'नवाबराय' के नाम से लिखने वाले धनपतराय श्रीवास्तव को 'प्रेमचन्द' का नाम भी दयानारायण निगम जी ने ही दिया था।
 
==जन्म तथा शिक्षा==
*मुंशी दयानारायण निगम ने [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]], [[उत्तर प्रदेश]] में शिक्षा पाई थी।
मुंशी दयानारायण निगम का जन्म 22 मार्च, 1882 को उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर में हुआ था। उन्होंने '[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]]', [[उत्तर प्रदेश]] से शिक्षा पाई थी। निगम जी विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। वे [[अंग्रेज़ी]], [[उर्दू]], [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] के साथ-साथ ये [[बांग्ला भाषा|बंगला]], [[गुजराती भाषा|गुजराती]] और [[मराठी]] भाषाओं के भी ज्ञाता थे।
*[[अंग्रेज़ी]], [[उर्दू]], [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] के साथ-साथ ये [[बांग्ला भाषा|बंगला]], [[गुजराती भाषा|गुजराती]] और [[मराठी]] भाषाओं के भी ज्ञाता थे।
====सम्पादक व समाज सुधारक====
*अपने मासिक पत्र ‘ज़माना’ के माध्यम से उर्दू साहित्य की इन्होंने अभूतपूर्व सेवा की।
दयानारायण निगम ने मासिक पत्र 'ज़माना' के माध्यम से 'उर्दू साहित्य' की अभूतपूर्व सेवा की। यद्यपि निगम जी राष्ट्रीय विचारों के व्यक्ति थे, किन्तु संघर्ष की राजनीति से वे प्राय: अलग ही रहे। समाज सुधार उनका प्रिय विषय था, और वे अंतर्जातीय और '[[विधवा विवाह]]' पर बड़ा बल देते थे। कहते हैं कि उनके आग्रह पर ही [[मुंशी प्रेमचन्द]] एक विधवा स्त्री से [[विवाह]] करने के लिए तैयार हुए थे। मुंशी प्रेमचन्द की अधिकांश उर्दू रचनाएँ 'ज़माना' में ही छपती थीं। [[मोहम्मद इक़बाल]] की प्रसिद्ध रचना 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' भी 'ज़माना' में ही पहली बार प्रकाशित हुई थी।
*दयानारायण निगम यद्यपि राष्ट्रीय विचारों के व्यक्ति थे, किन्तु संघर्ष की राजनीति से वे प्राय: अलग ही रहे।
==प्रेमचन्द से मित्रता==
*समाज सुधार उनका प्रिय विषय था, और वे अंतर्जातीय और [[विधवा विवाह]] पर बड़ा बल देते थे।
विश्व प्रसिद्ध लेखक प्रेमचन्द की मुंशी दयानारायण निगम से बड़ी घनिष्ठ मित्रता थी। प्रेमचन्द जी ने अपने जीवन-काल में हज़ारों पत्र लिखे थे, लेकिन उनके जो पत्र काल का ग्रास बनने से बच गये और जो सम्प्रति उपलब्ध हैं, उनमें से सर्वाधिक पत्र वे हैं, जो उन्होंने अपने समय की मशहूर [[उर्दू]] मासिक पत्रिका 'ज़माना' के यशस्वी सम्पादक मुंशी दयानारायण निगम को लिखे थे। यद्यपि दयानारायण निगम प्रेमचन्द से दो वर्ष छोटे थे, लेकिन प्रेमचन्द उनको सदा अपने बड़े भाई जैसा सम्मान देते थे।<ref>{{cite web |url=http://www.hindisamay.com/contentDetail.aspx?id=878&pageno=1|title=प्रेमचन्द के पत्र|accessmonthday= 22 मार्च|accessyear= 2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref>
*कहते हैं कि उनके आग्रह पर ही [[मुंशी प्रेमचन्द]] विधवा से विवाह करने के लिए तैयार हुए थे।
====प्रेमचन्द को साहित्यिक पहचान दिलाना====
*प्रेमचन्द से उनकी गहरी मित्रता थी और प्रेमचन्द की अधिकांश उर्दू रचनाएँ ‘ज़माना’ में ही छपती थीं।
इन दोनों विभूतियों के पारस्परिक सम्बन्धों को परिभाषित करना तो अत्यन्त दुरूह कार्य है, लेकिन प्रेमचन्द के इस आदर भाव का कारण यह प्रतीत होता है कि प्रेमचन्द को साहित्यिक संसार में पहचान दिलाने का महान कार्य निगम जी ने उनकी रचनाओं को 'ज़माना' में निरन्तर प्रकाशित करके ही किया था और उस काल की पत्रिकाओं में तो यहाँ तक प्रकाशित हुआ कि प्रेमचन्द को प्रेमचन्द बनाने का श्रेय यदि किसी को है तो मुंशी दयानारायण निगम को ही है। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि 'नवाबराय' के लेखकीय नाम से लिखने वाले 'धनपतराय श्रीवास्तव' ने 'प्रेमचन्द' का लेखकीय नाम मुंशी दयानारायण निगम के सुझाव से ही अंगीकृत किया था, जिसकी छाया में उनका वास्तविक तथा अन्य लेखकीय नाम गुमनामी के अंधेरों में खो गये। मुंशी प्रेमचन्द और मुंशी दयानारायण निगम के घनिष्ठ आत्मीय सम्बन्ध ही निगम जी को सम्बोधित प्रेमचन्द के पत्रों को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण बना देते हैं, क्योंकि इन पत्रों में प्रेमचन्द ने जहाँ सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं पर चर्चा की है, वहीं अपनी घरेलू तथा आर्थिक समस्याओं की चर्चा भी उन्होंने पूरी तरह खुल कर की है।
*'''नवाबराय के नाम से लिखने वाले लेखक को प्रेमचन्द का नाम भी मुंशी दयानारायण निगम ने दिया था'''।
==निधन==
*[[मोहम्मद इक़बाल]] की प्रसिद्ध रचना ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा’ भी ‘ज़माना’ में ही पहली बार प्रकाशित हुई थी।
1942 ई. में मुंशी दयानारायण निगम का देहान्त हुआ और वे पंचतत्त्व में विलीन हो गये।
*1942 ई. में मुंशी दयानारायण निगम का देहान्त हुआ और वे पंचतत्त्व में विलीन हो गये।


{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
{{पुस्तक संदर्भ |पुस्तक का नाम=भारतीय चरित कोश|लेखक=लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय'|अनुवादक=|आलोचक=|प्रकाशक=शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली|संकलन= |संपादन=372|पृष्ठ संख्या=|url=}}
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{पत्रकार}}{{समाज सुधारक}}
{{पत्रकार}}{{समाज सुधारक}}
[[Category:पत्रकार]][[Category:समाज सुधारक]]
[[Category:पत्रकार]][[Category:समाज सुधारक]][[Category:चरित कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__

07:33, 22 मार्च 2013 का अवतरण

मुंशी दयानारायण निगम (जन्म- 22 मार्च, 1882, कानपुर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 1942) उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक थे। वे बीसवीं सदी के प्रारंभ में कानपुर से प्रकाशित होने वाली उर्दू पत्रिका 'ज़माना' के संपादक थे। इन्होंने प्रसिद्ध लेखक मुंशी प्रेमचन्द की पहली कहानी 'दुनिया का सबसे अनमोल रतन' प्रकाशित की थी। मोहम्मद इक़बाल की प्रसिद्ध रचना 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' भी 'ज़माना' में ही पहली बार प्रकाशित हुई थी। भारत के विश्वविख्यात लेखक मुंशी प्रेमचन्द और दयानारायण निगम में बहुत गहरी मित्रता थी। 'नवाबराय' के नाम से लिखने वाले धनपतराय श्रीवास्तव को 'प्रेमचन्द' का नाम भी दयानारायण निगम जी ने ही दिया था।

जन्म तथा शिक्षा

मुंशी दयानारायण निगम का जन्म 22 मार्च, 1882 को उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर शहर में हुआ था। उन्होंने 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय', उत्तर प्रदेश से शिक्षा पाई थी। निगम जी विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अंग्रेज़ी, उर्दू, फ़ारसी के साथ-साथ ये बंगला, गुजराती और मराठी भाषाओं के भी ज्ञाता थे।

सम्पादक व समाज सुधारक

दयानारायण निगम ने मासिक पत्र 'ज़माना' के माध्यम से 'उर्दू साहित्य' की अभूतपूर्व सेवा की। यद्यपि निगम जी राष्ट्रीय विचारों के व्यक्ति थे, किन्तु संघर्ष की राजनीति से वे प्राय: अलग ही रहे। समाज सुधार उनका प्रिय विषय था, और वे अंतर्जातीय और 'विधवा विवाह' पर बड़ा बल देते थे। कहते हैं कि उनके आग्रह पर ही मुंशी प्रेमचन्द एक विधवा स्त्री से विवाह करने के लिए तैयार हुए थे। मुंशी प्रेमचन्द की अधिकांश उर्दू रचनाएँ 'ज़माना' में ही छपती थीं। मोहम्मद इक़बाल की प्रसिद्ध रचना 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' भी 'ज़माना' में ही पहली बार प्रकाशित हुई थी।

प्रेमचन्द से मित्रता

विश्व प्रसिद्ध लेखक प्रेमचन्द की मुंशी दयानारायण निगम से बड़ी घनिष्ठ मित्रता थी। प्रेमचन्द जी ने अपने जीवन-काल में हज़ारों पत्र लिखे थे, लेकिन उनके जो पत्र काल का ग्रास बनने से बच गये और जो सम्प्रति उपलब्ध हैं, उनमें से सर्वाधिक पत्र वे हैं, जो उन्होंने अपने समय की मशहूर उर्दू मासिक पत्रिका 'ज़माना' के यशस्वी सम्पादक मुंशी दयानारायण निगम को लिखे थे। यद्यपि दयानारायण निगम प्रेमचन्द से दो वर्ष छोटे थे, लेकिन प्रेमचन्द उनको सदा अपने बड़े भाई जैसा सम्मान देते थे।[1]

प्रेमचन्द को साहित्यिक पहचान दिलाना

इन दोनों विभूतियों के पारस्परिक सम्बन्धों को परिभाषित करना तो अत्यन्त दुरूह कार्य है, लेकिन प्रेमचन्द के इस आदर भाव का कारण यह प्रतीत होता है कि प्रेमचन्द को साहित्यिक संसार में पहचान दिलाने का महान कार्य निगम जी ने उनकी रचनाओं को 'ज़माना' में निरन्तर प्रकाशित करके ही किया था और उस काल की पत्रिकाओं में तो यहाँ तक प्रकाशित हुआ कि प्रेमचन्द को प्रेमचन्द बनाने का श्रेय यदि किसी को है तो मुंशी दयानारायण निगम को ही है। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि 'नवाबराय' के लेखकीय नाम से लिखने वाले 'धनपतराय श्रीवास्तव' ने 'प्रेमचन्द' का लेखकीय नाम मुंशी दयानारायण निगम के सुझाव से ही अंगीकृत किया था, जिसकी छाया में उनका वास्तविक तथा अन्य लेखकीय नाम गुमनामी के अंधेरों में खो गये। मुंशी प्रेमचन्द और मुंशी दयानारायण निगम के घनिष्ठ आत्मीय सम्बन्ध ही निगम जी को सम्बोधित प्रेमचन्द के पत्रों को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण बना देते हैं, क्योंकि इन पत्रों में प्रेमचन्द ने जहाँ सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं पर चर्चा की है, वहीं अपनी घरेलू तथा आर्थिक समस्याओं की चर्चा भी उन्होंने पूरी तरह खुल कर की है।

निधन

1942 ई. में मुंशी दयानारायण निगम का देहान्त हुआ और वे पंचतत्त्व में विलीन हो गये।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. प्रेमचन्द के पत्र (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 22 मार्च, 2013।

संबंधित लेख