"अरलम वन्यजीव अभयारण्य": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''अरलम वन्यजीव अभयारण्य''' केरल में थलसेरी से 35 किलोम...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 9: पंक्ति 9:




{{लेख प्रगति|आधार=आधार1|प्रारम्भिक= |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>

06:02, 25 जून 2014 का अवतरण

अरलम वन्यजीव अभयारण्य केरल में थलसेरी से 35 किलोमीटर और कन्नूर शहर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अभयारण्य पश्चिमी घाट श्रेणी के ढलान पर स्थित है। यह एक शांत और विशाल अभयारण्य है। उष्णकटिबंधीय पेड़ों से घिरे इस अभयारण्य में जीव जंतुओं की अनेक दुर्लभ प्रजातियों को देखा जा सकता है।[1]

  • अरलम वन्यजीव अभयारण्य पश्चिमी घाट के ऊंचे-नीचे वन्य क्षेत्र के 55 वर्ग कि.मी. में फैला है। यहां की सर्वोच्च चोटी समुद्र तल से 1145 मीटर ऊंची कट्टी बेट्टा है।
  • ऊष्णकटिबंधीय और अर्ध-सदाबहार किस्मों के जंगल में फैला हुआ अरलम वन्यजीव अभयारण्य पश्चिमी घाट के अनेक प्रकार के स्थानीय प्राणियों और वनस्पतियों की जीवन स्थली है।
  • केरल के इस प्रसिद्ध अभयारण्य में हाथी, गौर, सांबर, चित्तीदार मृग, बार्किंग डीयर, नीलगिरि लंगूर, हनुमान लंगूर, मालाबार जायंट स्क्विरल[2] आदि देखे जा सकते हैं।
  • थलसेरी का अरलम गांव अपने 3060 हेक्टेयर के सेंट्रल स्टेट फार्म के लिए जाना जाता है, जिसे 1971 में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। यह फार्म देश में हाइब्रिड नारियल के बीज तैयार करने का देश में प्रमुख केन्द्र है।
  • इस अभयारण्य तक पहुँचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन थलसेरी है, जो कि लगभग 35 कि.मी. दूर है। निकटतम हवाई अड्डा कोझीकोड का 'कारीपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा' है, जो शहर से लगभग से 71 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अरलम वन्यजीव अभयारण्य (हिन्दी) केरल पर्यटन। अभिगमन तिथि: 25 जून, 2014।
  2. विशाल मालाबारी गिलहरी

संबंधित लेख

}