कपिश
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
कपिश हिंदूकुश पर्वत से काबुल नदी (अफ़ग़ानिस्तान) तक के प्रदेश का प्राचीन नाम है।
- कपिश को 'कपिशा' भी कहा जाता है।
- युवानच्वांग के समय में (630-645 ई.) कपिश का विस्तृत राज्य था और इसके अधीन दस से अधिक रियासतें थीं जिनमें गंधार भी सम्मिलित था।
- कपिश इस प्रदेश की राजधानी थी जहां कनिष्क ग्रीष्मकाल में रहा करता था।
- कपिश का अभिधान बेग्राम (अफ़ग़ानिस्तान) नामक नगर से किया गया है।