वी. एन. खरे
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
विश्वेश्वर नाथ खरे (अंग्रेज़ी: Vishweshwar Nath Khare, जन्म- 2 मई, 1939, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) भारत के उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे हैं। वह 19 दिसम्बर, 2002 से 2 मई, 2004 तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहे।
- वी. एन. खरे का जन्म 2 मई, 1939 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में हुआ था।
- अपने जीवन का अधिकांश समय न्यायाधीश वी. एन. खरे ने इलाहाबाद में ही व्यतीत किया।
- उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज, इलाहाबाद से की। बाद में उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
- जस्टिस वी. एन. खरे प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी थे, जो सन 1958 में रणजी ट्रॉफी मैचों में उत्तर प्रदेश राज्य के लिए खेल रहे थे।
- सन 1961 में वी. एन. खरे ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया, जहां उन्होंने दीवानी, रिट और राजस्व याचिकाओं पर अभ्यास किया।
- उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के लिए मुख्य स्थायी वकील नियुक्त किया गया था।
- 25 जून, 1983 को वी. एन. खरे को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- सन 1996 की शुरुआत में उन्हें कोलकाता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जहाँ से उन्हें एक साल बाद भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख