दतिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:39, 14 मई 2012 का अवतरण (''''दतिया''' बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक स्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

दतिया बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक स्थान है। यह झाँसी से 16 मील की दूरी पर स्थित है। प्राचीन काल में दतिया 'दंतवक्त्र' की राजधानी मानी जाती थी।

  • दंतवक्त्र का मंदिर दतिया का मुख्य मंदिर है। इसे लोग 'मड़िया महादेव का मंदिर' कहते हैं।
  • मड़िया महादेव का मंदिर एक पहाड़ी पर अवस्थित है।
  • दतिया का प्राचीन दुर्ग, जो एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है, ओड़छा नरेश वीरसिंह देव बुंदेला (17वीं शती) का बनवाया हुआ कहा जाता है।
  • किंवदंती है कि इस दुर्ग को बनवाने में आठ वर्ष, दस मास और छब्बीस दिन लगे थे और बत्तीस लाख नब्बे हज़ार नौ सौ अस्सी रुपये व्यय हुए थे।
  • दतिया में बुंदेल राजपूतों की एक शाखा का राज्य आधुनिक समय तक रहा है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 424 |


संबंधित लेख