विश्व आवास दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

विश्व आवास दिवस (अंग्रेज़ी: World Habitat Day) संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1986 में मनाया गया था। विश्व आवास दिवस का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था।

इतिहास

विश्व आवास दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है। यह दिवस दुनिया के सभी देशों को अपने शहरों तथा महानगरों को भविष्य में सुनियोजित तरीके से बदलने तथा बसाने की जिम्मेदारी याद दिलाता है, जिससे यहाँ ज्यादा से ज्यादा लोगों के रहने की व्यवस्था हो सके और इसके बावजूद वहाँ अव्यवस्था न फैले।

उद्देश्य

इस दिवस को मनाने के पीछे दुनिया भर में छोटे-बड़े शहरों और महानगरों में आवास की स्थिति, घटती जगह और सबको छत की आवश्यकता तथा मौलिक अधिकार को रेखांकित करने का उद्देश्य निहित है। विश्व आवास दिवस पहली बार 1986 में मनाया गया, जिसका विषय था–

“आवास मेरा अधिकार है”।

विश्व आवास दिवस का आयोजन पहली बार केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था। इस दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिसके माध्यम से शहरीकरण की वजह से गरीबी तथा पर्यावरण की समस्या पर प्रभाव को परिलक्षित किया जाता है।[1]


इन्हें भी देखें: विश्व स्थापत्य दिवस


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 7 अक्टूबर 2013 – वर्ल्ड हैबिटेट डे (विश्व आवास दिवस) (हिंदी) oneworldnews.com। अभिगमन तिथि: 05 फरवरी, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख