पुराना राजमहल उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:42, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

उदयपुर राजस्थान का एक ख़ूबसूरत शहर है। और उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। पुराना राजमहल उदयपुर शहर के दक्षिण की ओर पहाड़ी की ऊँचाई पर पिछोला झील के किनारे स्थित है। यह जगह बहुत ही सुन्दर और प्राचीन शैली की है। छोटी चित्रशाली, सूरज चौपाड़, पीतमनिवास, मानिकमहल, मोतीमहल, चीनी की चित्रशाली, दिलखुशाल, बाड़ीमहल (अमर-विलास) आदि इस महल की मुख्य इमारतें हैं। शंभु निवास नाम का महल पुराने महलों के आगे उपनिवेशवादी शैली से प्रभावित होकर बनाया गया है। इसी के पास में शिवनिवास नाम से एक अन्य भव्य महल है। यहाँ की प्राकृतिक सुन्दरता राजमहल शहर के सबसे ऊँचे स्थान पर बनाये जाने के कारण तथा नीचे की तरफ विस्तीर्ण सरोवर होने से देखते ही बनती है।

संबंधित लेख