अचलगढ़ क़िला
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।
- दिलवाड़ा के मंदिरों से 8 किमी.उत्तर पूर्व में यह क़िला और मंदिर स्थित हैं।
- अचलगढ़ क़िला मेवाड़ के राजा राणा कुंभ ने एक पहाड़ी के ऊपर बनवाया था।
- पहाड़ी के तल पर 15वीं शताब्दी में बना अचलेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है।
- कहा जाता है कि यहाँ भगवान शिव के पैरों के निशान हैं।
- नजदीक ही 16वीं शताब्दी में बने काशीनाथ जैन मंदिर भी हैं।