पुष्कर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
पुष्कर झील
Pushkar Lake
  • राजस्थान के शहर अजमेर में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से पुष्कर झील एक है।
  • पुष्कर झील राजस्थान के अजमेर नगर से ग्यारह किमी. उत्तर में स्थित है।
  • पुष्कर झील भारतवर्ष में पवित्रतम स्थानों में से एक है।
  • मान्यता के अनुसार पुष्कर झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था।
  • इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म व गव घाट महत्वपूर्ण हैं।
  • प्राचीनकाल से लोग यहाँ पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एकत्रित हो भगवान ब्रह्मा की पूजा उपासना करते हैं।
  • पुष्कर में आने वाले लोग अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख