"फागु चौहान" के अवतरणों में अंतर
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Phagu-Chauhan.jpg |चित्र का नाम=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 51: | पंक्ति 51: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
− | {{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}} | + | {{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}}{{राज्यपाल}} |
[[Category:राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:बिहार के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]] | [[Category:राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:बिहार के राज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
10:30, 26 नवम्बर 2020 के समय का अवतरण
फागु चौहान
| |
पूरा नाम | फागु चौहान |
जन्म | 1 जनवरी, 1948 |
जन्म भूमि | शेख़पुरा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश |
पति/पत्नी | मुहारी देवी |
संतान | सात (7) |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्यपाल, बिहार- 29 जुलाई, 2019 से पदस्थ |
संबंधित लेख | राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची |
चुनाव-क्षेत्र | घोसी, ज़िलामऊ, उत्तर प्रदेश |
अद्यतन | 14:55, 9 सितम्बर 2020 (IST)
|
फागु चौहान (अंग्रेज़ी: Phagu Chauhan, जन्म- 1 जनवरी, 1948, शेख़पुरा, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वह बिहार के राज्यपाल हैं। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से रिकार्ड छह बार विधयाक रह चुके हैं। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप साही ने फागु चौहान को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
परिचय
बिहार के राज्यपाल बनाए गए फागु चौहान उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। खासकर पिछड़ा वर्ग में इनका नाम राज्य के शीर्ष नेताओं में गिना जाता है। फागु चौहान एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिन्होंने यूपी के घोसी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक छह बार विधानसभा चुनाव जीता है। वह वर्तमान में भी घोसी विधानसभा सीट से विधायक हैं। घोसी विधानसभा सीट यूपी के मऊ में पड़ती है।
फागु चौहान वर्तमान में उत्तरप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन भी हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे दो बार बसपा से विधायक रहे। मायावती मंत्रिमंडल में वे एक बार मंत्री भी रहे। जबकि भाजपा की सरकार में रामप्रकाश गुप्ता के मंत्रिमंडल में भी वे मंत्री रहे। फागु चौहान राजनीतिज्ञ के साथ-साथ व्यवसायी भी है। यूपी में उनकी ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज भी है।
राजनीतिक कॅरियर
- पिछड़ी जाति से आने वाले फागु चौहान छह बार के विधायक हैं। साल 1985 में पहली बार दलित मजदूर किसान पार्टी से घोसी से विधायक बने।
- 1991 में वे जनता दल से विधायक बने।
- 1996 में भाजपा में शामिल हुए और वे विधायक बने।
- 2002 में भी वे भाजपा के टिकट पर ही विधायक बने।
- 2007 के चुनाव में फागु चौहान बसपा के टिकट पर चुनाव जीता। इस दौरान वे मंत्री भी रहे। बाद में वे फिर भाजपा में शामिल हुए।
- 2017 के चुनाव में वे फिर से भाजपा से विधायक बने। 2017 के चुनाव में फागु चौहान ने बसपा के अब्बास अंसारी को सात हजार से अधिक वोट से हराया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |