शेखावाटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:06, 24 दिसम्बर 2012 का अवतरण (''''शेखावाटी''' उत्तरी राजस्थान का अर्ध-मरुभूमी वाला प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

शेखावाटी उत्तरी राजस्थान का अर्ध-मरुभूमी वाला प्रदेश है। यह दिल्ली-बीकानेर-जयपुर द्वारा निर्मित त्रिकोण में बसा हुआ है। इसका शेखावटी नाम यहाँ के शासक 'राव शेखा' से रखा गया है। शेखावटी का मतलब है- 'शेखा का बगीचा'। इस प्रदेश के गाँव अपनी बेहतरीन रंगी हुई हवेलीयों के लिये जाने जाते हैं। यह हवेलियाँ इतनी भिन्न तथा वास्तुकला में समृद्ध हैं कि इस प्रदेश को "राजस्थान की ओपन आर्ट गैलरी" कहा जाता है।

इतिहास

इस ऐतिहासिक प्रदेश पर देश की आज़ादी से पूर्व शेखावत क्षत्रियों का शासन होने के कारण इसका नाम शेखावाटी प्रचलन में आया। देशी राज्यों के भारतीय संघ में विलय से पूर्व मनोहरपुर, शाहपुरा, खंडेला, सीकर, खेतडी, बिसाऊ, सुरजगढ, नवलगढ़, मुकन्दगढ़, दांता, खाचरियाबास, अलसीसर, लक्ष्मणगढ, बीदसर आदि बड़े-बड़े प्रभावशाली संस्थान शेखा जी के वंशधरों के अधिकार में थे। वर्तमान शेखावाटी क्षेत्र पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व मानचित्र पर बड़ी तेज़ी से उभरा है। यहाँ पिलानी और लक्ष्मणगढ के भारत प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र भी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख