पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 1 अगस्त 2021 का अवतरण (''''पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य''' (अंग्रेज़ी: ''Padmanabha Balakrishna Ach...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य (अंग्रेज़ी: Padmanabha Balakrishna Acharya, जन्म- 8 अक्टूबर, 1931) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय राज्य नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम के राज्यपाल रहे हैं।

  • पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य तब चर्चा में आए थे, जब असम के राज्यपाल होने के दौरान उन्होंने हिन्दू शरणार्थियों पर बयान दिया था। उन्होंने 2015 में एक समारोह के दौरान कहा था कि हिंदुस्तान हिंदुओं के लिए है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी भी देश का हिन्दू यहां रह सकता है। वो बाहरी नहीं है। उन्होंने कहा था, इसमें डरने जैसा कुछ नहीं है। लेकिन उनके रहने की व्यवस्था कैसे की जाए, ये बड़ा सवाल है और हमें इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि बांग्लादेश में सताया गया कोई भी हिन्दू भारत आने का अधिकार रखता है।[1]
  • निम्न भारतीय राज्यों के राज्यपाल के रूप में पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने कार्य किया-
  1. नागालैंड - 19 जुलाई, 2014 से 31 जुलाई, 2019
  2. मणिपुर - 27 जून, 2019 से 23 जुलाई, 2019
  3. अरुणाचल प्रदेश - 28 जनवरी, 2017 से 3 अक्टूबर, 2017
  4. त्रिपुरा - 21 जुलाई, 2014 से 19 मई, 2015
  5. असम - 12 दिसम्बर, 2014 से 17 अगस्त, 2016


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख