दीपक नेहरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:16, 15 अगस्त 2022 का अवतरण (''''दीपक नेहरा''' (अंग्रेज़ी: ''Deepak Nehra'') भारतीय पहलवान हैं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दीपक नेहरा (अंग्रेज़ी: Deepak Nehra) भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीता है। उन्होंने पाकिस्तान के तैयब रज़ा अवान को 10-2 से हराया। दीपक नेहरा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 97 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। पहला मुकाबला वे हार गए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार दो मैचों में प्रतिद्वंदी को पटखनी दी और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने कांस्य तक के सफर को तय किया।

  • हरियाणा के रोहतक ज़िले के रहने वाले दीपक नेहरा ने सिर्फ 5 साल की उम्र में कुश्ती शुरू कर दी थी। उनका खेल से लगाव काफी था, इसलिए परिवार ने भी बच्चों को अखाड़े में भेजने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
  • परिवार का पेशा खेती का था और घर की वित्तीय हालत भी ठीक नहीं थी। यहां तक कि एक समय घर पर टीवी भी नहीं था और बेटे के मुकाबले की जानकारी पड़ोसियों से पूछकर मिलती थी। लेकिन माता-पिता ने संसाधनों के अभाव का असर दीपक नेहरा की ट्रेनिंग पर पड़ने नहीं दिया।
  • दीपक जब 9 साल के थे तो उन्हें मिर्चपुर की एक अकादमी में पिता ने दाखिला दिलवा दिया।
  • अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में दीपक नेहरा ने स्वर्ण पदक हासिल कर कॉमनवेल्थ खेलों के लिए अपनी तैयारी से सभी को परिचित करवा दिया था।
  • उन्होंने जून 2022 में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में भी कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की।
  • कुश्ती के लिए दीपक नेहरा का जुनून इतना है कि जब वो मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती अकादमी में कुश्ती के पैंतरे सीख रहे थे तो त्योहार पर भी घर न जाकर अकादमी में ही ट्रेनिंग करते रहते थे।
  • कॉमनवेल्थ खेल, 2022 में दीपक नेहरा को कनाडा के निशान रंधावा ने क्वार्टर-फाइनल में 8-6 से हराया था। कॉमनवेल्थ खेल की तैयारी के लिए दीपक नेहरा रोज 8 घंटे की प्रैक्टिस किया करते थे। उन पर कांस्य पदक की लड़ाई में दबाव काफी ज्यादा था, क्योंकि एक तो उनका विरोधी खिलाड़ी पाकिस्तान से था और दीपक से पहले आए सभी 11 भारतीय पहलवानों ने कोई न कोई पदक जीत लिया था। लेकिन दीपक नेहरा ने भी निराश नहीं किया और खाली हाथ नहीं लौटे। कांस्य जीतने के बाद उनका लक्ष्य 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पदक जीतने का है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख