देवराय प्रथम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:55, 24 मार्च 2011 का अवतरण ('*'''देवराय प्रथम''' (1406-1422 ई.) हरिहर द्वितीय के बाद [[विजयन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • देवराय प्रथम (1406-1422 ई.) हरिहर द्वितीय के बाद विजयनगर साम्राज्य का वास्तविक उत्तराधिकारी था।
  • उसे अपने शासन काल में बहमनी सुल्तान फ़िरोजशाह के आक्रमण का सामना करना पड़ा।
  • देवराय को अपने समय में आंतरिक विद्रोहों का भी सामना करना पड़ा था, परन्तु अन्ततः वह इन्हें दबाने में सफल हुआ।
  • फ़िरोज शाह बहमनी से पराजित होने के कारण देवराय प्रथम ने अपनी पुत्री का विवाह फ़िरोज शाह के साथ कर दिया।
  • इस विवाह में दहेज के रूप में देवराय ने बाँकापुर का क्षेत्र फ़िरोज शाह को दे दिया।
  • देवराय प्रथम ने राज्य में सिंचाई की सुविधा के लिए तुंगभद्रा नदी पर बांध बनाकर नहरें निकलवायीं।
  • उसके शासन काल में ही इटली का यात्री निकोलो कोण्टी 1420 ई. में विजयनगर की यात्रा पर आया था।
  • 1422 ई. में देवराय प्रथम की मृत्यु हो गई।
  • देवराय प्रथम के दरबार में प्रसिद्ध तेलुगू कवि 'श्रीनाथ' थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख