एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

वेणुकूप, भांडीरवन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:07, 14 अप्रैल 2016 का अवतरण (''''वेणुकूप''' भांडीरवन के पास स्थित है। भांडीरवन मथ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वेणुकूप भांडीरवन के पास स्थित है। भांडीरवन मथुरा-माँट मार्ग पर स्थित हैं, जो श्रीकृष्ण की विविध प्रकार की मधुर लीलाओं की स्थली है। वेणुकूप भांडीरवन में भांडीरवट के पास ही है। यहाँ श्रीकृष्ण ने अपने वेणु से एक कूप को प्रकट किया था।

प्रसंग

वत्सासुर का वध करने के पश्चात श्रीकृष्ण अपने बल की डींग हाँकते हुए भांडीरवन के पास गोपियों से मिले, किन्तु गोपियों ने श्रीकृष्ण के ऊपर गोवध का आरोप लगाकर स्पर्श करने से मना कर दिया। कृष्ण ने कहा कि- "मैंने गोवध नहीं किया, बल्कि बछड़े के रूप में एक असुर का वध किया है।" किन्तु गोपियाँ कृष्ण के तर्क से सहमत नहीं हुईं। तब कृष्ण ने उनसे पवित्र होने का उपाय पूछा। गोपियों ने कहा- "यदि तुम पृथ्वी के सारे तीर्थों में स्नान करोगे, तब पवित्र होओगे, तभी हमें स्पर्श कर सकते हो।" गोपियों की बात सुनकर कृष्ण ने अपने वेणु से एक सुन्दर कूप का निर्माण कर उसमें पृथ्वी के सारे तीर्थों का आह्वान किया। फिर उस कूप के जल में स्नानकर गोपियों से मिले। यहाँ भांडीरवन के निकट ही यह वेणुकूप है। उसमें स्नान करने से सब तीर्थों में स्नान करने का फल प्राप्त होता है। आज भी ब्रज की महिलाएँ किसी विशेष योग में इस कूप का पूजन करती हैं तथा जिनको सन्तान उत्पन्न नहीं होती अथवा जिनकी सन्तानें अकाल मृत्यु को प्राप्त होती हैं, वे यहाँ मनौती करती हैं। इस प्रकार उनकी मनोवाच्छा पूर्ण होती है।

मान्यता

मान्यता है कि 'सोमवती अमावस्या' को स्नान किया जाता है। स्नान के बाद वस्त्र वहीं कूप के पास ही छोड़ (त्याग दिए) दिए जाते हैं।


इन्हें भी देखें: भांडीरवन, ब्रज एवं कृष्ण

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख