एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "०"।

पिछोला झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पिछोला झील
पिछोला झील, उदयपुर
नाम पिछोला झील
देश भारत
राज्य राजस्थान
नगर/ज़िला उदयपुर
निर्देशांक उत्तर - 24.572° ; पूर्व - 73.679°
अधिकतम लंबाई 4 किमी (लगभग)
अधिकतम गहराई 8.5 मीटर (लगभग)
अधिकतम चौड़ाई 3 किमी (लगभग)
गूगल मानचित्र गूगल मानचित्र
निर्माता राणा लाखा
निर्माण काल 14वीं शताब्दी
अद्यतन‎

पिछोला झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की सबसे प्रसिद्ध झील है और यह सबसे सुन्दरतम है। इसके बीच में जग मन्दिर और जग निवास महल हैं, जिनका प्रतिबिम्ब झील में पड़ता है।

  • इस झील का निर्माण 14वीं शताब्दी के अन्त में राणा लाखा के शासनकाल में एक बंजारे ने कराया था और बाद में राजा उदयसिंह ने इसे ठीक कराया।
  • बादशाह बनने से पहले शाहजहाँ भी इस झील के महलों में आकर ठहरा था।
  • इस झील में स्थित दो टापुओं पर 'जग मंदिर' और 'जग निवास' दो सुंदर महल बने हैं। अब इन महलों को एक पंच-सितारा होटल (लेक पैलेस होटल) में बदल दिया गया है, जिसे राजस्थान, उदयपुर के भूतपूर्व राणा भगवन्त सिंह चलाते हैं।
पिछोला झील, उदयपुर
पिछोला झील, उदयपुर
  • 14वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक 'पिच्छू' नामक बंजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया था।
  • मुग़ल शासक शाहजहाँ ने अपने पिता जहाँगीर से विद्रोह के समय यहीं जग निवास में शरण ली थी। वर्तमान में इसे पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • झील के समीप 'गलकी नटणी' का चबूतरा बना हुआ है।
  • इस झील के किनारे 'राजमहल/सिटी पैलेस' है।
  • सीसाराम व बुझडा नदियां इस झील को जलापूर्ति करती हैं।
  • जग मन्दिर महल में ही 1857 ई. में राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान महाराणा स्वरूप ने नीमच की छावनी से भागकर आए 40 अंग्रेज़ों को शरण देकर क्रांन्तिकारियों से बचाया था।
  • जग निवास महल का निर्माण महाराणा जगत सिंह ने 1746 ई. में करवाया था।[1]


बड़ा इमामबाड़ा
उदयपुर नगर का पिछोला झील से विहंगम दृश्य
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राजस्थान की सिंचाई परियोजनाएँ (हिन्दी) rajasthangyan.com। अभिगमन तिथि: 10 फ़रवरी, 2017।

संबंधित लेख