सैयद सिब्ते रज़ी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:37, 1 अगस्त 2021 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सैयद सिब्ते रज़ी
सैयद सिब्ते रज़ी
पूरा नाम सैयद सिब्ते रज़ी
जन्म 7 मार्च, 1939
जन्म भूमि रायबरेली, उत्तर प्रदेश
अभिभावक माता- रज़िया बेगम

पिता- सैयद विरासत हुसैन

नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
पद राज्यपाल, असम- 27 जुलाई 2009 से 10 नवम्बर 2009

राज्यपाल, झारखण्ड- 10 दिसम्बर 2004 से 25 जुलाई 2009

शिक्षा बीकॉम
विद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय
संबंधित लेख राज्यपाल, भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूची
अद्यतन‎

सैयद सिब्ते रज़ी (अंग्रेज़ी: Syed Sibtey Razi, जन्म- 7 मार्च, 1939, रायबरेली, उत्तर प्रदेश) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे हैं। वे राज्य सभा के तीन बार सदस्य रहे। उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल भी बनाया गया।


  • सैयद सिब्ते रज़ी का जन्म उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में 7 मार्च, 1939 को हुआ। उनकी माता का नाम रज़िया बेगम और पिता का नाम सैयद विरासत हुसैन था।
  • हुसेनाबाद हायर सेकेण्डरी स्कूल से दसवीं करने के बाद सैयद सिब्ते रज़ी ने एक शिया कॉलेज में प्रवेश लिया। वहाँ वे छात्र नेता बन गये। बाद में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम किया।
  • सन 1969 में सैयद सिब्ते रज़ी ने यूपी की यूथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली और 1971 में इसके अध्यक्ष बना दिये गये।
  • 1973 तक वे यूथ काँग्रेस के अध्यक्ष रहे। 1980 से 1985 तक राज्य सभा सदस्य के अतिरिक्त वह 1980 से 1984 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रहे।
  • उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा दूसरी बार 1988 से 1992 तक तथा तीसरी बार 1992 से 1998 तक राज्य सभा का सदस्य बनाया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख