"जौनपुर" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छो (Text replace - "{{लेख प्रगति" to "{{प्रचार}} {{लेख प्रगति")
पंक्ति 26: पंक्ति 26:
  
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 +
{{उत्तर प्रदेश के नगर}}
 
{{उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल}}
 
{{उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल}}
 
[[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:उत्तर प्रदेश के नगर]][[Category:भारत के नगर]]
 
[[Category:उत्तर प्रदेश]][[Category:उत्तर प्रदेश के नगर]][[Category:भारत के नगर]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

06:25, 25 जनवरी 2011 का अवतरण

जौनपुर शहर, दक्षणि-पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तर-मध्य भारत, वाराणसी (भूतपूर्व बनारस) के पश्चिमोत्तर में स्थित है। जौनपुर शहर गोमती नदी के दोनों तरफ़ फैला हुआ है।

स्थापना

जौनपुर की स्थापना सम्भवतः 11वीं शताब्दी में हुई थी, लेकिन गोमती नदी की बाढ़ से यह नष्ट हो गया। 1359 में फ़िरोज शाह तुग़लक़ ने इसका पुनर्निर्माण करवाया। उनका क़िला अब भी यहाँ पर मौजूद है।

इतिहास

जौनपुर शहर शर्क़ी वंश (1394-1479) के स्वतंत्र मुस्लिम राज्य की राजधानी था। 1559 ने अकबर ने इसे जीता और 1775 में यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। जौनपुर में अटाला मस्जिद (1408) और जामी मस्जिद (1478) समेत कई पुरानी मस्जिदें हैं। गोमती नदी पर 16वीं शताब्दी में बना एक शानदार पुल है।

कृषि और खनिज

महत्त्वपूर्ण सड़क और रेल जंक्शन युक्त जौनपुर एक कृषि बाज़ार है और यहाँ के आधे से अधिक क्षेत्र में बाग़वानी की जाती है। शहर के आसपास के लगभग समूचे जलोढ़ मैदान में खेती की जाती है और इसके अधिकांश हिस्से की सिंचाई की जाती है। फ़सलों में धान, मक्का, जौ और गन्ना शामिल है। बाढ़ और सूखे से इस क्षेत्र को बहुत नुक़सान पहुँचा है।

उद्योग और व्यापार

इत्र यहाँ का प्रमुख औद्योगिक उत्पाद है।

शिक्षण संस्थान

जौनपुर शहर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कई महाविद्यालय हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार जौनपुर शहर की जनसंख्या 1,59,996 है। और जौनपुर ज़िले की कुल जनसंख्या 39,11,305 है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख